कार्यालय संवाददाता की रिपोर्ट बाँदा पुलिस अधीक्षक शिधार्थ शंकर मीना द्वारा पुलिस लाइन्स सभागर बांदा में सैनिक सम्मेलन किया गया तथा साथ ही अपराध संगोष्ठी का भी आयोजन किया गया । सैनिक सम्मेलन के दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा पुलिसकर्मियों की समस्याओं को सुना गया तथा उनका निराकरण करने हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया । सैनिक सम्मेलन के उपरान्त पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक बांदा, समस्त क्षेत्राधिकारीगणों, समस्त थाना प्रभारी गणों व विवेचको के साथ अपराध संगोष्ठी की गई। इस दौरान महिलाओं के विरुद्ध हो रहे अपराधों, बच्चों के विरुद्ध हो रहे अपराधों पर विशेष रुप से ध्यान दिया गया । पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा समस्त क्षेत्राधिकारी गणों, थाना प्रभारियों तथा विवेचकों को इन अपराधों के प्रति संवेदनशील रहने हेतु निर्देशित किया ।
Tagged in : #CM-UP #CMbhupeshbaghel #CMUP #crime #police #crime #police #अपराध #डकैती
Categorized in : All News उत्तर प्रदेश