राम किशोर उपाध्याय
बांदा जनपद के विकासखंड नरैनी अन्तर्गत ग्राम पंचायत पुकारी में बने उच्च प्राथमिक विद्यालय में उत्तर प्रदेश सरकार की निशुल्क शिक्षा, निशुल्क यूनिफॉर्म, जूते एवं निशुल्क मोजे योजना के तहत विद्यालय में खंड शिक्षा अधिकारी नरैनी शिव अवतार की उपस्थिति में बच्चो को यूनिफॉर्म वितरण किया गया व साथ ही ऑनलाइन शिक्षा के लिए प्रेरित किया, उनके अभिभावकों को भी प्रेरित किया कि घर में शिक्षा के प्रति बच्चो को जागरूक करे ताकि कोरोना काल में जो शिक्षा गुरुजनों से प्राप्त नहीं हो पा रही हैं वो घर में अभिभावकों से मिल सकें और बच्चो के उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की। कार्तिकेय और गोलू ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की एवं विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सम सुन निशा ने विधायक राजकरण कबीर को गणेश जी की प्रतिमा स्मृत चिन्ह के रूप में भेंट की कार्यक्रम का संचालन जय बजरंग प्राथमिक विद्यालय शंकर बाजार के प्रबंधक दादू आत्माराम त्रिपाठी ने किया अवधेश कुमार पांडे जग प्रसाद यादव नीलम सिंह ने पुष्प भेंट कर सभी का अभिवादन किया इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक ,संकुल प्रभारी मदन कुमार पूर्व बीआरसी प्रभारी जफर अली खान शिक्षक संघ नारायणी के अध्यक्ष विश्व प्रताप सिंह महामंत्री शिक्षक संघ सुनील कुमार सढा संकुल के प्रभारी रामचंद्र वर्मा ग्राम प्रतिनिधि सहित समस्त विद्यालय स्टाफ, छात्र छात्राएं व उनके अभिभावक भी मौजूद रहे।
Tagged in : #animal #birds#environment #CM-UP #CMbhupeshbaghel #CMUK
Categorized in : उत्तर प्रदेश