आत्माराम त्रिपाठी की✍🏻से आज एक सप्ताह से अधिक समय हो गया दूर दराज से किसान अपने अपने किसान संगठनों के आवाहन पर दिल्ली पहुंचे और पहुंच रहे हैं। इस आशा से की उनकी मांगों उनके अंतर्मन में उमड़ रहे सवालों के जवाब मिल जाएंगे। उनकी मांगे पूरी होगी बहरी दिल्ली सोई हुई दिल्ली अपनी कुंभकर्णी नींद से जाग इन धरती पुत्रों को सुनेगी, उनकी समास्याओं का निदान करेगी पर यंहा तो तारीख दर तारीख मिलना चालू हो गया है ये कैसी बिडबंना है कि जो देश की रीढ़ है जीवचराचर की भूख की अंग्नि को अपनी कड़ी मेहनत से पैदा किए हुए अन्न से शांति प्रदान करता है आज वही अपनी समास्याओं को लेकर आन्दोलन करने को बाध्य हो गया है। उसके धैर्य का बांध टूट गया और खेत-खलिहान की रखवाली छोड़ निकल पडा दिल्ली की ओर। पर यंहा भी वह ठगा जा रहा है उसकी समास्याओं के निदान की जगह उसे तारीखें मिलना प्रारंभ हो गई। किसान अपने आपको ठगा महसूस कर रहा है और उसके संयम का बांध टूटता हुआ नजर आ रहा है। वहीं दूसरी तरफ राजनैतिक पार्टियों ने श्रेय लेने के होड में किसानों का हितैषी दिखाने के लिए अपने अपने बिलों से बाहर निकल मैदान में उतर आएं हैं। वहीं सरकार किसानों की मांग पर गंभीरता दिखाने के बजाय राजनैतिक दलों के नेताओं की गिरफ्तारी में ज्यादा दिलचस्पी दिखा रहीं हैं जिससे मौजूदा हालात में यही संदेश जा रहा है कि जो किसान हित की बात करेगा सरकार द्वारा लाए गए बिल कानून का विरोध करेगा उसे जेल में ठूंस दिया जाएगा। इतिहास गवाह है जब भी इस तरह का दमन चक्र चला है परिवर्तन लाया है।आज राजहठ की जरूरत नहीं है बल्कि किसान आंदोलन करने केलिए क्यों बाध्य हुआ?उसे जानने समझने व उसके निदान करने की आवश्यकता है इसके लिए राजहठ को छोड़कर धरती पुत्रों की आवाज जो अंबर से उड़ती हुई हवा के सहारे हर स्वास के माध्यम से आत्मा की गहराईयों में उतर सबकी आत्माओं को झकझोर रही है। और यह ज्वालामुखी का रूप धारण करले उसके पहले उनकी समास्याओं उनकी शंकाओं को दूर करना आवश्यक है यही देश हित में है क्योंकी जय जवान जय किसान का नारा भी तभी तक सार्थक एवं उपयोगी है जब तक इन दोनों का संम्मान यह हमारे देश की धुरी है आत्मा है और आत्मा के बिना जीवन की कल्पना करना भी बेइमानी है। आज जिस तरह से शांति तारीके से किसान आंदोलन चलाया जा रहा है उसके लिए वह बधाई के पात्र हैं और प्रशंसनीय है जिसे केवल किसान ही कर सकता है।
Tagged in : #CM-UP #CMbhupeshbaghel #CMUK #pmo #किसान
Categorized in : All News उत्तर प्रदेश देश