नन्हें वृक्षमित्र सामुदायिक सहयोग से जालीदार अहाता बनने के बाद हमनें वृहद रूप में वृक्षारोपण किया है। परिसर में फलदार, फूलदार, औषधि पौधे और सब्जी वाले पौधे भी लगाये गए हैं। फलदार पौधों में आम, अमरुद, आवला, चीकू, लीची, सन्तरा, मौसम्बी, नींबू हैं। सब्जी में कटहल, केला, पपीता, मुनगा, कुंदरू और कुछ भाजियाँ हैं। फूलदार पौधों में चम्पा, बिच्छुबेल, और औषधि पौधों में गिलोय मुख्य है। इस तरह से सभी को मिला दे तो लगभग 50 पौधे परिसर में रोपे गए हैं। इन सभी पौधों की देखभाल, खाद-पानी और सुरक्षा की जिम्मेदारी हमारे नन्हें वृक्षमित्रों पर है। मोहल्ला क्लास के पूर्व सभी बच्चे पौधों को खाद पानी देने और पौधों के आसपास की सफाई का कार्य करते हैं और फिर सभी मोहल्ला क्लास में उपस्थित होते हैं। इन वृक्षमित्र में शिवानी और आदिति भी शामिल है जो केवल 4 वर्ष के हैं। दूर मोहल्ले से रोज अपनी बड़ी दीदियों के साथ मोहल्ला क्लास में नियमित उपस्थित होती हैं और पौधों की देखभाल में नियमित रूप से शामिल होती हैं। उन्हें छोटे-छोटे डिब्बों में पानी देते देखना एक खूबसूरत अनुभव है। अब तक यह सभी बच्चों की दिनचर्या का अंग भी बन चुका। बच्चे अच्छी मेहनत कर रहे तो पौधे भी मुस्कुराने लगे है। स्वच्छता के साथ पर्यावरण की शिक्षा भी नियमित रूप से मोहल्ला क्लास में शामिल है।

हरित क्रांति वीर को सलाम

लेखक सूत्र श्रीकांत सिंह

Tagged in : #animal #birds#environment

Categorized in : All News छत्तीसगढ़