कार्यालय संवाददाता की रिपोर्ट बांदा 714 नव नियुक्त अध्यापको को प्रमाण-पत्र वितरण, किया गया सदर विधायक बोले आधार शिला मजबूत करने का दायित्व आप लोगों को मिला है पूरी सिदत्त के साथ निर्वहन करना। नियुक्ति-पत्र मिलते ही शिक्षकों के चेहरे खिल उठे। 69000 सहायक अध्यापक भर्ती के सापेक्ष प्रदेश में 36590 नवनियुक्त शिक्षकों चयन हुआ है। जिसमें से जनपद बांदा में 714 सहायक अध्यापकों को आज एनआईसी में वीडियो काॅन्फ्रेसिंग के माध्यम से जनपद के 714 में से 05 महिला नवनियुक्त शिक्षकों को जनप्रतिनिधियों के माध्यम से नियुक्ति पत्र वितरण किये गये। इसके उपरान्त राजकीय मेडिकल काॅलेज, बांदा में नियुक्ति-पत्र वितरण कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गयी। एवं नवनियुक्त शिक्षकों से अपेक्षा की गयी कि प्राइमरी तथा प्राथमिक विद्यालयों की जिम्मदोरी आपको सौंपी गई है। जिलाधिकारी आनन्द कुमार सिंह ने नवनियुक्त शिक्षकों को सम्बोधित करते हुये कहा। कि आपके जीवन में शुभ अवसर आया है। बड़े हर्ष का विषय है परन्तु आप सभी को बहुत बड़ी जिम्मेदारी मिली है। इसका ईमानदारी पूर्वक अपने दायित्वों का निर्वहन करें। क्योंकि बेसिक शिक्षा विभाग सबसे बड़ा विभाग होता है और लगभग हर वर्ष 55 हजार करोड़ रू का बजट प्राप्त होता है। और प्राथमिक विद्यालयों में निःशुल्क स्वेटर, यूनिफार्म, जूते, मोजे तथा मिडडे-मील शासन की मंशानुसार दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सुनिश्चित किया जाये कि बच्चे आपके विद्यालय में आये किसी प्राईवेट कान्वेन्ट विद्यालय में न जाये। एक संकल्प के साथ जाये और विद्यार्थी नामांकन में बढ़ोत्तरी करें।बच्चों को घर से लाना तथा गुणवत्तायुक्त शिक्षा देना क्योंकि यह परीक्षा बड़ी पारदर्शी तरीके से की गई है। इसीलिए जिम्मेदारी ज्यादा बढ़ गई है। शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार करना है। यह भविष्य ही नहीं यह मिशन है। क्योंकि बच्चें ही राष्ट्र के भविष्य है। हम सबकों नये आयाम स्थापित करना है। यह भी सुनिश्चित करें। कि कोई भी बच्चा विद्यालय छोड़ कर बाहर न जाये। शिक्षक होना अपने आप में गौरव की बात है। शिक्षक का मतलब शिखर तक ले जाने वाला। इस नियुक्ति-पत्र वितरण कार्यक्रम में सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने कहा कि जिसका आप वर्षो से इन्तेजार कर रहे थे, वो इन्तेजार खत्म हो गया। और उत्तर प्रदेश सरकार ने पारदर्शी तरीके से यह परीक्षा करायी थी। एवं रोजगार भी दिया है। सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने यह भी कहा कि बहुत बड़ी जिम्मेदारी नवनियुक्त शिक्षकों के हाथ में आ गयी है। इस भावी पीढ़ी को आगे ले जाने के लिये लगन एवं मेहनत के साथ कार्य करें, जिससे हमारे देश की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। जो प्राथमिक विद्यालय से पौध निकले हैं, वे देश के निर्माता बनेंगे। क्योंकि नींव की आधार शिला मजबूत करने का दायित्व आप लोगों को प्राप्त हुआ है।उसका पूरी सिदत्त के साथ निर्वहन करें। वहीं चित्रकूट-बांदा सांसद आरके सिंह पटेल ने नियुक्ति-पत्र वितरण सम्मान समारोह में कहा कि ग्रामीण बच्चों के अन्दर जो हुनर छिपा हुआ है।उनकी अन्दर की प्रतिभा का निखारने का कार्य आप लोग करें। तथा अभिभावक सम्मेलन के माध्यम से उनकी बात को सुने और उनके बच्चों के सर्वांगणीय विकास हेतु कार्य करें। जैसे छोटे पौधे की 5 साल देखभाल कर उसे बड़ा करते है। उसी तरह इन नन्हें पौधरूपी बच्चों को पढ़ा लिखा कर उनका भविष्य उज्जवल करें। और उनका मार्ग दर्शन कर विकास पथ की ओर अग्रसर कर क्योंकि यही हमारे देश का भविष्य है। क्योंकि आप लोग आज से भविष्य निर्माता हो गये हैं। उन्होंने यह भी कहा कि एनसीआरटी का कोर्स अब प्राइमरी लागू कर दिया गया है। वहीं नियुक्ति-पत्र पाने वाले अध्यापकों में मोनिका तिवारी, अम्रता सिंह, अर्चना, सैफाली त्रिपाठी, संध्या, सोनम, प्रीति यादव, अपर्णा यादव, पूजा यादव, हेमन्त कुमार कश्यप, अरूण गर्ग, शैलेन्द्र, मोहम्मद इरफान, अभिषेक कुमार, आदित्य कुमार वर्मा, संतराम पटेल, हरिशंकर तिवारी, विनोद सहित आदि को नियुक्ति पत्र वितरण कर उज्जवल भविष्य की कामना की गई।
Categorized in : उत्तर प्रदेश