आत्माराम त्रिपाठी की रिपोर्ट बाँदा भारतीय जनता पार्टी के सेक्टर संयोजक गोपी द्विवेदी अपने सैकड़ों साथियों के साथ समाजवादी पार्टी कार्यालय बाँदा में मान. राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी की नीतियों से प्रभावित होकर समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया । समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव , सांसद विशम्भर प्रसाद निषाद, जिलाध्यक्ष विजयकरण यादव एवं पूर्व जिला उपाध्यक्ष सुशील_त्रिवेदी ने सभी का जोरदार स्वागत करते हुए पार्टी की नीतियों एवं सिद्धांतो को बताते हुए सदस्यता दिलाई । समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव विशम्भर प्रसाद निषाद ने किसानों के साथ किए जा रहे बर्ताव एवं सरकारी विभागों में हो रहे भ्रष्टाचार के खिलाफ एकजुट होकर जनविरोधी सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प दिलाया। पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वालों में गोपी द्विवेदी, प्रभात पांडेय, अभिषेक द्विवेदी, सोमदत्त पाण्डेय, लाला भईया द्विवेदी, दीपक सिंह, संजय सिंह, प्रत्युश अवस्थी, भरतलाल निषाद, सुनील लखेरा, सचिन धुरिया, अभिषेक प्रताप सिंह अपने सैकड़ों साथियों सहित समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला महासचिव राजेंद्र यादव, अनुपम लोहवंशी, महेन्द्र यादव, अवध यादव, अवधबिहारी यादव, धीरज मिश्रा, महेश मिश्रा, रोहित यादव, अभिषेक शुक्ला, समाजसेवी अमित पाण्डेय, विवेक सैनी, नि. प्रदेश सचिव अचिन खरे, समाजसेवी लक्ष्मीकांत शुक्ला, दीपक तिवारी सहित पार्टी के पदाधिकारियों ने बधाई देते हुए जोरदार स्वागत किया।
Tagged in : #CMbhupeshbaghel #election #journalist
Categorized in : उत्तर प्रदेश