आत्माराम त्रिपाठी की रिपोर्ट

लखनऊ: 3 दिसंबर आज, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने राजधानी के मोहन लाल गंज से संसद कौशल किशोर द्वारा चलाए जा रहे नशा मुक्त अभियान में भाग लिया। शराबबंदी संघर्ष समिति कौशल किशोर जी सांसद और मुख्यमंत्री जी द्वारा उठाए गए कदमों की सराहना करता है। जिस तरह से मुख्यमंत्री ने शराब और नशीले पदार्थों के उपयोग न करने के लिए जनता में जागरूकता पैदा करने का आह्वान किया है, हम उनके इस क़दम की सराहना करते हैं। शराब बंदी संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुर्तजा अली ने कहा कि जिस तरह से मुख्यमंत्री ने नशा मुक्त समाज के मुहिम में भाग ले कर एक सन्देश दिया है मुझे आशा है कि एक दिन वो खुद शराब पर पाबन्दी का एलान करेंगे मुख्यमंत्री ने नशा मुक्त समाज पर जोर दिया है। क्योंकि शराब सारी बुराई की जड़ है। मुर्तजा अली ने कहा कि जन जागरूकता जारी रहेगी, क्योंकि जन जागरूकता लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है। मुर्तजा अली ने कहा कि जन जागरूकता के माध्यम से हमें लोगों को शराब नहीं पीने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए, शराब के ठेके स्वतः बंद हो जाएंगे। शराब बंदी संघर्ष समिति के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रोहित अग्रवाल ने कहा कि युवा पीढ़ी को नशा मुक्त समाज की ओर आकर्षित किया जाना चाहिए। और हमें युवा लोगों को यह एहसास दिलाना होगा कि हम शराब नहीं पीएंगे और पीने भी नहीं देंगे । क्योंकि शराब पीने से न केवल स्वास्थ्य प्रभावित होता है। इसका समाज पर भी बुरा असर पड़ता है। इसलिए हमारा अभियान जारी रहेगा।

Tagged in : #animal #birds#environment

Categorized in : उत्तर प्रदेश देश