रिपोर्ट-कौशल बिश्वकर्मा

बिसंडा(बाँदा)। पुलिस अधीक्षक बाँदा के कुशल निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक महेन्द्र प्रताप सिंह के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी बबेरू आनन्द कुमार पांडेय के नेतृत्व में थाना प्रभारी नरेंद्र प्रताप सिंह की पुलिस टीम ने एक शातिर अपराधी को एक तमंचा व एक जिन्दा कारतूस सहित दबोचा। पुलिस ने अपराधी को सोमवार को आ‌र्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करके उसका चालान किया। रविवार को क्षेत्र में गश्त व चेकिंग के दौरान शत्रुघ्न सिंह उर्फ बच्चा सिंह पुत्र स्वर्गीय इंद्रजीत सिंह निवासी बिसन्डी थाना बिसंडा जनपद बांदा को एक अवैध देसी कट्टा 315 बोर व एक जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। जिसको मु0अ0स0 234/ 20 धारा 3/25 ए एक्ट के तहत मामला दर्ज करके जेल भेज दिया। पुलिस टीम में उप निरीक्षक पुनवासीराम गौरव चौकी प्रभारी ओरन थाना बिसंडा बांदा, कांस्टेबल शिवाकांत यादव, कांस्टेबल अयोध्या प्रसाद मौजूद रहे।

Tagged in : #crime #crime #police #अपराध #डकैती

Categorized in : उत्तर प्रदेश