वन नेशन वन इलेक्शन आज की आवश्यकता है। इससे हमारा लाखो करोड़ो रुपया बचेगा। नुकसान कम और फायदे ज्यादा। इसपर विस्तार से पहले लिख चुका हूँ। लाल किले की प्राचीर से कही गयी बात पूरी होती है और भाजपा के संकल्प पत्र में भी था। इसकी कवायद शुरू कर देनी चाहिए।
पार्लियामेंट कमेटी और सीबीआई की रिपोर्ट्स बताती हैं कि चुनाव काला धन को सफेद करने का एक बड़ा उद्योग बन चुका है। मतलब जितने ज्यादा चुनाव उतना ही काला धन सफेद।
महत्वपूर्ण केवल यह है कि वन नेशन वन इलेक्शन के लिए आपको संविधान का अनुच्छेद 83, 85, 172, 174, 356, 324, रिप्रेजेंटेशन ऑफ पीपुल एक्ट 1951 में शनसोधन करना पड़ेगा। शँशोधन के मामले में तो अमित शाह जी माहिर हैं इसलिए कोई विशेष समस्या नही जान पड़ती।
इसलिए इंतजार है इस सिस्टम का जिसमें बन्दा एक ही कमरे में घुस कर केंद्र, राज्य और निकाय के वोट एकसाथ डालकर वापस लौटेगा और इससे बनने वाली सरकारे चार साल तक बिना किसी चिंता के अपनी सेवाए दे सकेंगी।
-निखिलेश मिश्रा
Tagged in : #CM-UP #CMbhupeshbaghel #crime #police #अपराध #डकैती #dig #election #human
Categorized in : देश