आज दिनांक जस्सोवाला, विधानसभा सहसपुर, देहरादून के अंतर्गत महिलाओं को घर घर रोजगार मास्क, थैला बनाने के लिए मिटींग का आयोजन झंगोरा प़ाइवेट लिमटेड कम्पनी के तरफ से किया गया था. आयोजनकर्ता पम्मी सैनी, गौरव कुमार जस्सोवाला के, कंपनी के एम डी अमिर सत्यार्थी जी, सी ई ओ रामबचन राम राजभर अन्य सदस्य गण तथा महिलायें उपस्थित रहीं. एम डी सत्यार्थी जी ने बताया कि महिलाओं को मास्क, थैला बनाने के लिए कच्चा माल घर पर ही दिया जायेगा जब तैयार हो जायेगा तो उसके एवज में उनका मेहनताना उनके खाता में डाल दिया जायेगा. बिचौलियों का कोई रोल नहीं है. आरगनिक खेती तथा कम्पोस्ट खाद एवं पानी में हाइड़ोपोनिक फार्मिंग के बारे में भी बताया गया. पहाड की पैदा होने वाली फसल जैसे झंगोरा, मंडूवा, चावल या कोई भी फसल,अनाज तैयार होता है तो आप कंपनी को बेच सकते हैं.

Tagged in : #birds#environment #CMUK

Categorized in : उत्तराखंड