कार्यालय संवाददाता की रिपोर्ट
बांदा पूरा मामला ब्लाक नरैनी के ग्राम पँचायत बड़ैछा का है जहाँ पर प्रशासनिक अनदेखी की वजह से विकास कार्यों की समस्या आज भी सुरसा की तरह मुंह बाये खड़ी है ।बताते चलें उक्त ग्राम प्रधान को शासन द्वारा बिगत 2वर्ष पूर्व आँगनवाड़ी केन्द्र के निर्माण का कार्य सौंपा गया था किन्तु आज भी अधूरा खड़ा है जिसकी बजह से युवा ब्रध्द एवँ नौ़निहाल अपने हक के लिये आज भी सँघर्षरत हैं। स्वच्छ भारत मिशन के अँतर्गत निर्मित सामुदायिक शौचालय अधूरे पड़े हैं। और तो और लोगों की प्यास बुझाने वाले हैण्ड पम्प की मरम्मत ना कराकर उसे फर्जी रीबोर दिखा उसकी सामग्री निकलवाकर अपने घर रखवा लिया सूत्र बतातें हैं की इस पँचायत के अँतर्गत कई किसानों के खेतों का समतलीकरण कार्य सिर्फ कागजों में ही हुआ है जबकी हकीकत में आज तक वहाँ कोई काम नहीं किया गया और इतना ही नहीं . प्रधान मँन्त्री आवासों में भी बड़ा घालमेल है उसमें या तो प्रधान के खासम खास या फिर अधिकतर अपात्र शामिल हैं इतना सबकुछ होने के बाद भी आज तक किसी भी सक्षम अधिकारी ने यहाँ के बिकास कार्यों की हकीकत जानने की जहमत नही उठायी जिससे साफ जाहिर होता है की शायद अधिकारियों को कुर्सी छोड़ने की आदत नहीं या फिर मामला कुछ और है शायद बताने की जरूरत नहीं किन्तु कहीं ना कहीं कुछ तो गड़बड़ है वरना इतनी बड़ी लापरवाही शायद सम्भव नहीं।यही हाल नरैनी तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कल्हरा का है जहां पर सिर्फ कागजों में कार्य चल रहे हैं।अगर इनके द्वारा कराए गए पक्के कार्यों की टीएसी जांच कराई जाए व अन्य कार्यों की बरिष्ठ अधिकारियों द्वारा जांच हो तो सब कुछ सामने आ जायेगा।
Categorized in : उत्तर प्रदेश