दिनांक 26 नवंबर 2020 संविधान दिवस पर अखिल भारतीय ओबीसी महासभा ने देहरादून जिला अधिकारी के कार्यालय पर 2021 में जनगणना होने के बावत ओबीसी समाज का गणना प्रश्नावली में कॉलम ना होने का ज्ञापन सौंपा । ज्ञापन श्री आशीष वर्मा मुख्य प्रशासनिक अधिकारी जिला अधिकारी कार्यलय ने प्राप्त किया । अखिल भारतीय ओबीसी महासभा के उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष श्री रामबचन राम राजभर ने ज्ञापन के बावत बताया की जनगणना 2021 के कार्यक्रम में का ओबीसी को गणना प्रश्नावली में कॉलम शामिल करने एवं जब तक ओबीसी की गणना कालम 2021 के जनगणना प्रश्नावली में शामिल नहीं किया जाता तब तक सरकार द्वारा जनगणना 2021 के कार्यक्रम को स्थगित किया जाना चाहिए ।
अखिल भारतीय ओबीसी महासभा- ओबीसी, एससी एसटी अल्पसंख्यक संयुक्त संगठन के प़देश अध्यक्ष रामबचन राम राजभर ने ओबीसी जनगणना के बाबत जिला देहरादून के मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपकर मांग किया गया कि 2021 में 9 फरवरी से देश में जनगणना कालम में ओबीसी जनगणना का भी कालम बनाया जायेगा वरना जनगणना का पुरे देश के ओबीसी समाज बहिष्कार करेंगे. जानवरों की गिनती है लेकिन देश में ओबीसी की गिनती नहीं है बहुत ही शर्म की बात है.
संविधान दिवस के अवसर पर ज्ञापन सौंपने हेतु जिला अधिकारी कार्यालय पर अखिल भारतीय ओबीसी महासभा के उत्तराखंड के श्री जयपाल सिंह के साथ गणमान्य सदस्य एवं पदाधिकारी मौजूद रहे ।
Tagged in : #birds#environment #CMbhupeshbaghel #CMUK
Categorized in : उत्तराखंड