रामकिशोर उपाध्याय की रिपोर्ट बांदा जनपद का बहुचर्चित बाल यौन शोषण के आरोपी की आखिर में रिमांड प्राप्त करने में सीबीआई सफल रही। आज बांदा जेल से बाल योन शोषण के आरोपी जेई को सीबीआई ने अपनी सुपुर्दगी में लिया है। वह PPE किट पहनकर बाहर निकला। उसे एंबुलेंस से सीबीआई अपने साथ ले गई। सीबीआई आरोपी को 30 नवंबर की शाम चार बजे तक रिमांड पर रखेगी कोर्ट में पेशी से पहले टेस्ट में आरोपी कोरोना पॉजिटिव निकला था बाल यौन शोषण के आरोपी जूनियर इंजीनियर रामभवन को सीबीआई ने पांच दिन की रिमांड पर आज बांदा जेल से अपनी कस्टडी में लिया है। इससे पहले सीबीआई टीम ने सीएमओ (चीफ मेडिकल अफसर) से मुलाकात की और कोरोना से बचाव के लिए PPE किट हासिल किया। दरअसल, आरोपी कोरोना पॉजिटिव है। उससे सीबीआई PPE किट पहनकर पूछताछ करेगी। बता दें कि बुधवार को स्पेशल जज (पॉक्सो एक्ट)एडीजे-5 मोहम्मद रिजवान ने सीबीआई की अर्जी स्वीकार करते हुए 26 नवंबर की सुबह 10:30 बजे से 30 नवंबर की शाम चार बजे तक के लिए रिमांड मंजूर की है। आरोपी जूनियर इंजीनियर सिंचाई विभाग में कार्यरत है। 16 नवंबर को सीबीआई ने चित्रकूट स्थित उसके आवास से उसे गिरफ्तार किया था। उस पर 10 साल में 50 से अधिक बच्चों के साथ यौन शोषण करने का आरोप है। सीबीआई आरोपी के विदेशी नेटवर्क को खंगालना चाहती है। 18 नवंबर को सीबीआई ने बांदा कोर्ट में 5 दिन की रिमांड अर्जी दाखिल की थी। इन शर्तों का सीबीआई को पालन करना होगा दरअसल, स्पेशल जज ने सीबीआई की रिमांड अर्जी सशर्त मंजूर की थी। कहा था कि राज्य सरकार की गाइडलाइंस के मुताबिक कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति को होम आइसोलेशन या क्वारैंटाइन में रखना होगा। और क्या-क्या शर्तें लगाई थी- PPE किट पहनकर पूछताछ करना होगा। कस्टडी में लेने से पहले व वापस भेजने से पहले आरोपी के शरीर का मेडिकल होगा। अमानवीय व्यवहार या प्रताड़ना या थर्ड डिग्री का प्रयोग तो नहीं किया गया।

Tagged in : #covid19#MPC#mudra #crime #police #अपराध #डकैती

Categorized in : उत्तर प्रदेश