आत्माराम त्रिपाठी की बांदा एस ओजी टीम ने पुलिस अधीक्षक शिधार्थ शंकर मीना के निर्देशन में आनलाईन महिला 20आईपीएल मैच पर सट्टा खिलाते हुए 5अभियुक्तो को रंगे हाथों गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की। मुखबिर की सूचना पर बांदा के प्रतिष्ठित रेस्टोरेंट ग्रीनवैली में एस ओजी टीमप्रभारी आनंद सिंह व स्थानिय पुलिस के सहयोग से मुखबिर की सूचना पर अचानक छापामार कार्रवाई की।जंहा पर रेष्टोरेंट के मालिक शुशांत गुप्ता पुत्र रामचंद्र गुप्ता ,शुभम गुप्ता निवासी अतर्रा रामनारायण साहू पुत्र किशोरीलाल साहू निवासी खाईपार कोतवाली नगर बांदा कष्णकांत निगम , सूर्य प्रकाश निगम निवासी तेरा थाना गिरवा सभी जनपद बांदा निवासी को मौके से गिरफ्तार करने में बड़ी कामयाबी हासिल की है। पूछ ताछ में पुलिस को जानकारी मिली कि जनपद में 50लाख का फास्ट वेट देकर आनलाइन सट्टा खिलवाया जा रहा था वो आई पी एल मैच की बुकिंग की जा रही थी।एक अभियुक्त अमित सोनी जो कालूकुंआ जनपद बांदा का निवासी बताया गया है मौके से भागने में कामयाब रहा जिसकी सरगर्मी से पुलिस तालास कर रही है। मौके पर खेल रहे सट्टा स्थल से साढ़े आठ लाख रुपए से अधिक की नगदी 6मोबाइल व फाच्यूनर कार बरामद की इस बड़े आनलाइन सट्टा पर सफलता प्राप्त करने वाली टीम में एस ओजी टीमप्रभारी आनंद सिंह, उपनिरीक्षक मंयक चंदेल, कौशल सिंह, उपनिरीक्षक चौकी कालूकुंआ बांदा क्रष्ण देव त्रिपाठी उपनिरीक्षक कोतवाली नगर बांदा मु,आ योगेन्द्र सिंह चौहान कास्टवेल प्रभात तिवारी का , नितेश समाधियां , शैलेन्द्र सिंह, भूपेंद्र सिंह, की अहम भूमिका रही।
Tagged in : #crime #police #journalist #police #press #अपराध #डकैती #भृष्टाचार
Categorized in : उत्तर प्रदेश