आत्माराम त्रिपाठी की रिपोर्ट बांदा बुंदेलखंड में जीवनदायिनी नदियों पबित्र नदियों का सीना चीर अबैध बालू खनन होने की नई बात नहीं है। नहीं इस अबैध खनन में माननीयों सहित अधिकारियों पर आरोप लगना या लगाया जाना। वंही जलधारा का सीना चीर कर य उसके सीने में पुल बना अबैध बालू खनन माफियाओं द्वारा पहले भी इस कार्य को अंजाम दिया गया। पहले भी बिरोध हुआ और आज भी हो रहा है।पर नतीजा पहले भी सिफर रहा और आज भी है। लेकिन इस तरह से किसी जिला अधिकारी ने इन माफियाओं को क्लीनचिट नहीं दी है जिस तरह से जिलाधिकारी बांदा आनंद सिंह ने दी। जिलाधिकारी ने अपने ट्विटर हैंडल में डाली आख्या और किया अवैध पुल/रपटा /चेकडैम से इंकार लेकिन जब बुंदेलखंड किसान यूनियन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रवण कुमार शर्मा ने अबैध चेकडैम पुल की डम्फर निकलते रीट्वीट में डाली फोटो तो कुछ ही समय बाद जिलाधिकारी ने अपना ट्वीट डिलीट कर दिया। खनिज अधिकारी सुभाष सिंह की सरपरस्ती में बरकतपुर का अवैध रपटा/पुल आबाद है जिस तरह नसेनी बरकोला है घाट में । उल्लेखनीय है। शिवम कंस्ट्रक्शन एंड सप्लायर प्रो़पराइटर रामसवारी पत्नी रामकृष्ण डी पांडेय प्रयागराज के मार्फत संचालित है यह खदान जिसके ऊपर बने रपटा से ओवर लोडिंग डम्फर निकलते हैं। चेकडैम रपटा बोरियां स्टील की प्लेट पत्थर डालकर बनाया गया है।के संबंध में आज बुंदेलखंड किसान यूनियन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रवण कुमार शर्मा उर्फ मुन्नू ने मंडलाअयुक्त को अपने सहयोगियों के साथ ज्ञापन सौंपकर कार्यवाही की मांग की है। शर्मा ने बताया कि मंडलाआयुक्त ने यह टीम गठित कर जांच करवाने व दोषी पाए जाने पर दोषियों के विरुद्ध कार्यवाही करने की बात कही है।ज्ञात हो बुंदेलखंड किसान यूनियन अतर्रा तहसील में तीन दिन से अबैध खनन एवं अन्नापशुओ से परेशान किसानों की समास्या को लेकर हड़ताल पर बैठे हुए हैं।
Tagged in : #animal #birds#environment #crime #crime #police #अपराध #डकैती #dig #forest
Categorized in : उत्तर प्रदेश देश