![]डॉ हर्ष प्रभा
समाज सेविका और पर्यावरणविद एंबेस्डर डॉक्टर हर्ष प्रभा ने करवा चौथ के पावन पर्व पर भी तुलसी का पौधा लगाकर कहानी सुनी! ऐसा पहली बार नहीं हुआ है कि उन्होंने इसी पर्व पर पौधा लगाया हो, वह हर पर्व पर लोगों को जागरूक करती हैं और खुद भी पौधे लगती हैं और सबको लगाने के लिए भी बोलती है! उनके इन्हीं सेवा भाव और पर्यावरण के प्रति समर्पण को देखते हुए श्रीलंका की संस्था टी बी सी ने उन्हें रानी की उपाधि से भी सम्मानित किया है! कल भी करवा चौथ के शुभ अवसर पर तुलसी का पौधा उन्होंने लगाया तो श्रीलंका की संस्था ने उनको गोल्डन वीआईपी कार्ड रेस्पेक्ट के सम्मान से सम्मानित किया और और धन्यवाद कहा कि आपने हमारी संस्था टी बी सी को ज्वाइन किया! एंबेसडर डॉक्टर हर्ष प्रभा को श्रीलंका कि संस्था डॉक्टर की मानद उपाधि से सम्मानित कर चुकी है।डॉ हर्ष प्रभा अब तक हजारों पौधे लगा चुकी हैं। वह जहां भी जाती है वहां पौधे जरूर लगाती हैं समय निकालकर !इसके साथ-साथ वह गौ सेवा भी करती हैं। अब तक इनको नेशनल और इंटरनेशनल स्तर के काफी सम्मान मिल चुके हैं।वह अपने भारत देश का नाम विदेशों में भी रोशन कर रही हैं।
Categorized in : उत्तर प्रदेश देश