3 नवंबर दुर्ग /छत्तीसगढ़ सम्मान में राष्ट्रीय सेवा योजना बालिका इकाई डॉ. खूबचंद बघेल शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय भिलाई 3, की 3 स्वयंसेवक सत्या यादव, अमृता, वर्षा पांडे को फास्टर भारतीय पर्यावरण सोसाइटी उदयपुर एवं कल्याणेश्वरी चेरिटेबल ट्रस्ट के साझे में नेशनल गोल्ड टैलेंट रंगोली प्रतियोगिता के आयोजन में प्लैटीनिय कलांगन एंबेसेडर रत्न सम्मान में तेरह का चयन हुआ। फास्टर के निदेशक ललित नारायण आमेटा के अनुसार घर बैठे प्रतिभाओं को एक राष्ट्रीय स्तर पर एक मंच हेतु डिजिटल माध्यम से मोबाइल लिंक से नेशनल गोल्ड टैलेंट रंगोली प्रतियोगिता कार्यक्रम में बन्सत कुमार त्रिपाठी की अध्यक्षता में कार्यक्रम डिजिटल माध्यम से मुख्य अतिथि श्रीमती राज कुवर किशनावत सेक्रेटरी कृषि उपज मंडी फतहनगर ,विशिष्ट अतिथि नंदलाल मेघवाल महिला एवं बाल विकास परियोजना मावली और रिचा माथुर ,प्रधानाचार्य राजकीय महाविद्यालय मावली डिजिटल माध्यम से भूमिका निभाई। कार्यक्रम संयोजक गिरीश कुमार आमेटा के अनुसार प्लैनियम कलांगन एंबेसेडर रत्न शिरोमणि सम्मान में उदयपुर जिले से सोनाक्षी चौधरी ईन्टाली, वंशिका आमेटा कुराबड़, ममता साहू एवं दिवाशी आमेटा सलूम्बर, गायत्री चौबीसा मेनपुरीया, कोटा से तनुश्री अदलक्खा, भीलवाड़ा से अनन्या पटोदी, बांसवाड़ा से साक्षी जोशी, प्रतापगढ़ से निशा पंवार, चित्तौड़गढ़ से संध्या पवार, जेतू गुर्जर, लाजवंती खटवानी, कानपुर से सुनीता कश्यप, छत्तीसगढ़ से सत्या यादव, अमृता, वर्षा पांडे , राजसमंद से शांता सालवी आदि को प्लैटिनम कलांगन सम्मान से नवाजा गया। इसी तरह सुपर कलांगन एंबेसेडर रत्न शिरोमणि सम्मान सत्रह को, गोल्ड कलांगन एंबेसेडर रत्न शिरोमणि सम्मान तेरह को,सिल्वर कलांगन एंबेसेडर रत्न शिरोमणि सम्मान तीन को, कांस्य कलांगन एंबेसेडर रत्न शिरोमणि सम्मान पांच को,शात्वना कलांगन एंबेसेडर रत्न शिरोमणि सम्मान तीन का चयन हुआ। सभी प्रतिभागी को ऑनलाइन प्रशस्ति पत्र प्रेषित किया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डॉ अल्पना देशपांडे का आयोजन में सराहनीय योगदान रहा।
इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉक्टर अमृता कस्तूरे ने महाविद्यालय की एन एस एस बालिका इकाई द्वारा महाविद्यालय का नाम गौरवान्वित करने हेतु बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
Tagged in : #human