हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा आयोजित कोविड-19 जन जागरूकता विषय पर एक दिवसीय वेबीनार मुख्य अतिथि राज्यपाल माननीय सुश्री अनुसुइया उइके जी, विशेष अतिथि माननीय श्री धनंजय देवांगन सचिव उच्च शिक्षा विभाग, छत्तीसगढ़, अध्यक्षता डॉ अरुणा पलटा, कुलपति हेमचंद यादव विश्वविद्यालय, दुर्ग, राष्ट्रीय सेवा योजना राज्य संपर्क अधिकारी डॉ समरेंद्रसिंह, आयोजक डॉक्टर सी एल देवांगन, कुलसचिव, डॉ प्रशांत श्रीवास्तव, अधिष्ठाता, छात्र कल्याण, डॉक्टर आर पी अग्रवाल, कार्यक्रम समन्वयक राष्ट्रीय सेवा योजना हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग, ने सफलतापूर्वक 125 गोद ग्राम के सरपंच, पंच, महिला स्वयं सहायता समूह, महिला मंडल, महाविद्यालय के समस्त प्राचार्य, समस्त कार्यक्रम अधिकारी, स्वयंसेवक एवं छात्र लगभग 900 लोगों जागरूकता कार्यक्रम से लाभान्वित हुए। डॉ खूबचंद बघेल शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय भिलाई 3 की प्राचार्य डॉक्टर अमृता कस्तूरे, राष्ट्रीय सेवा योजना बालिका इकाई की कार्यक्रम अधिकारी डॉ अल्पना देशपांडे एवं उनके द्वारा लिया गोद ग्राम आंधी की सरपंच श्रीमती पुष्पा ठाकुर, महिला समूह, बालिका इकाई की स्वयंसेविका कुमारी वर्षा पांडे, सत्या, रत्ना आदि ने उत्साह पूर्वक जागरूकता अभियान की जानकारी ली। कोविड-19 में सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क , सैनिटाइजर का उपयोग, ग्रामीण अंचलों में फसल कटाई, धान खरीदी केंद्र आदि स्थानों पर अभी विशेष ध्यान देना है, हमारी भारतीय संस्कृति पर सचिव महोदय ने गर्व किया जिसके कारण आज हम प्राकृतिक आपदा से सुरक्षित है। प्राकृतिक जैविक उत्पादन ओं के लिए ग्रामीणों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि महात्मा गांधी जी ने ग्राम स्वराज, स्वावलंबन को स्वैच्छिक स्थान दिया। कुटीर उद्योग एवं लघु उद्योगों हेतु ग्रामीणों को प्रेरित किया। महामहिम राज्यपाल महोदया ने सकारात्मक सोच सफलता की सीढ़ी है। कुलपति डॉ अरुणा पलटा ने कोविड-19 में जन जागरूकता हेतु चार बातें प्रतिरोधक क्षमता मैं वृद्धि हेतु आवश्यक बताइ जिसमें भोजन, नींद, व्यायाम एवं सकारात्मक सोच जरूरी है। भारतीय भोजन में मसाले का डब्बा ऑक्सीजन बढ़ाने के लिए उपयोगी है, लोंग, इलाइची, दालचीनी, जीरा, काली मिर्च, अदरक, धनिया, पुदीना, तुलसी, भोजन सादा एवं ताजा पानी सादा गरम एवं चार बार चाय या गर्म पेय पदार्थ पीना, मौसमी फल, सलाद विटामिन ए एवं विटामिन सी प्राप्त होता है। विटामिन डी सूर्य प्रकाश से प्राप्त होता है। नवजात शिशु को मां के दूध से प्रतिरोधक क्षमता प्राप्त होती है। व्यायाम प्रतिदिन 30 मिनट लगातार करने से मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहता है। नींद हेतु समय पर सोना आवश्यक है। रात 11:00 बजे से शरीर में डिटॉक्सिक रन होना शुरू हो जाता है इसमें लीवर से विषैले पदार्थ निकलते हैं। स्वस्थ रहने के लिए सकारात्मक सोच आवश्यक है क्योंकि नकारात्मक सोच से नुकसान दाई हारमोंस निकलते हैं। जन जागरूकता से हम सामर्थ्य वान समाज बनाएं।
सूत्र-डॉ अप्लान देशपांडे
Categorized in : छत्तीसगढ़