आत्माराम त्रिपाठी की रिपोर्ट बांदा जनपद के अतर्रा थाना क्षेत्र के अढाती की दुकान में चौकीदार की विगत माह गला घोंटकर हत्या कर दी गई थी।जिसकी रिपोर्ट मुअस 194/2020दिनांक 14/10/2020को धारा 302भादवि के तहत अतर्रा थाना में दर्ज कर पुलिस द्वारा कार्रवाई शुरू कर दी गई थी।साक्ष्य संकलन के दौरान पुलिस ने कड़ी दर कड़ी जोड़ते हुए अंततः मुख्य अभियुक्त तक पहुंच गई। अपर पुलिस अधीक्षक महेंद्र सिंह चौहान ने प्रेस को बताया कि म्रतक का पुत्र विजय बहादुर कुशवाहा अपने पिता को प्रताड़ित करता रहता था जिसके चलते पिता स्वर्गीय काशी प्रसाद कुशवाहा अपने पोते राहुल पुत्र विजय बहादुर कुशवाहा के नाम लिखाना चाह रहा था जिसकी भनक विजय बहादुर को भी लग गई थी और वह अकेले एक व्यक्ति के नाम संपूर्ण जायदाद लिखवा देने की कल्पना मात्र से सिहर उठा और उसे लगा कि अगर एक ही व्यक्ति के नाम जायदाद चली गई तो शेष परिवार भूखों मर जाएगा सो 13/10/2020की रात्रि शराब पीकर अनिल सोनी की आढत के पीछे से जुंआ व हरीश लगा कर दीवाल से छत पर चढ़कर जीना से उतरकर आढत में सो रहे अपने ही पिता की उसी के पहने हुए जनेऊ से गलाघोटकर हत्या कर दी। और फरार हो गया।जिसे आज खम्भौरा रोड अतर्रा के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
Tagged in : #crime #police #crime #police #अपराध #डकैती
Categorized in : उत्तर प्रदेश