आत्माराम त्रिपाठी की रिपोर्ट बांदा जनपद मुख्यालय के गिरजाघर रेष्ट हाउस के मालिक के 10वर्षीय बालक आलोक राजपूत पुत्र राकेश राजपूत निवासी फूटा कुआं गायत्री नगर बांदा का कुछ लोगों द्वारा अपहरण कर लिया गया था।जिसकी गुमसुदगी की रिपोर्ट पहले दर्ज कराई गई थी लेकिन जब अपहरणकर्ताओं द्वारा 10लाख रूपए की फिरौती मांगी गई तो पुलिस और ज्यादा सक्रिय हो गयी। और पुलिस अधीक्षक शिधार्थ शंकर मीना के निर्देश पर एस ओजी टीम तथा थाना पुलिस की टीम गठित कर बालक की सकुशल बरामदगी करने हेतु अपर पुलिस अधीक्षक के निगरानी में लगा दिया फल स्वरूप संयुक्त पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आज नरैनी करतल रोड जमवार के पास से अपहरणकर्ताओं के चंगुल से बालक को सकुशल मुक्त कराते हुए चार अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। पुलिस अधीक्षक ने एस ओजी टीम एवं पुलिस टीम की इस कामयाबी पर खुस हो 25हजार रूपये के नगद पुरूस्कार से सम्मानित किया। पुलिस की इस कामयाबी से जंहा पीड़ित परिवार में खुशी का माहौल देखने को मिला वहीं पूरे क्षेत्र में बालक की सकुशल बरामदगी से लोगों ने एस ओजी टीम व पुलिस टीम को हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी।
Tagged in : #crime #police #अपराध #डकैती #human
Categorized in : उत्तर प्रदेश