दिनांक 31/10/2020दिन शनिवार को क्षत्रिय कुर्मी एकता मंच छत्तीसगढ़ के बैनर तले भारत माता के सच्चे सपूत, राष्ट्र निर्माता, कुर्मी कुल गौरव, कुर्मी समाज की शान लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की जयंती के अवसर पर क्षत्रिय कुर्मी एकता मंच के द्वारा पटेल जी के 145वी जयंती को शानदार बनाने के लिए 101 स्थानों में क्षत्रिय कुर्मी समाज के गौरव सरदार पटेल जी की जयंती विशेष उत्सव के साथ आयोजन किया गया। इसी श्रंखला में कुर्मी समाज के युवा आदर्श बेहतरीन नेतृत्व करता सामाजिक कार्यों के लिए विशेष समर्पित राजनीतिक जगत में उभरता सितारा कुर्मी किसान पुत्र सरल स्वभाव के धनी प्रखर वक्ता बलौदा बाजार जिला पंचायत अध्यक्ष आदरणीय श्री राकेश वर्मा जी के अगुवाई में बलौदा बाजार के जिला मुख्यालय में आयोजित हुआ जिसमें में क्षत्रिय कुर्मी एकता मंच के प्रदेश अध्यक्ष दीपक वर्मा जी IT सेल मीडिया प्रभारी फनेश वर्मा ,समाज सेवी दिलेराम वर्मा जी आदि के गरिमा मय उपस्थिति में सम्पन्न हुआ हर्षोल्लास के साथ मनाया गया जिसमें सर्व प्रथम पटेल जी के छाया चित्र के समक्ष दीप जला कर, माल्यार्पण, पूजन करके मिठाई वितरण किया गया जिसमें समाज के प्रबुद्ध जनों ने बड़ चड़ कर सिरकत किये। प्रदेश अध्यक्ष दीपक वर्मा ने कहा कि महापुरुष किसी जाति धर्म या देश से बंधे नहीं होते वे सब के लिए पूजनीय और पथ प्रदर्शक होते है पटेल जी की जयंती मानना प्रत्येक कुर्मी क्षत्रिय समाज के लोगों के लिए धर्म के समान है। और हम कुर्मी एकता मंच के साथ मानते आए हैं सरदार वल्लभ भाई पटेल जी के व्यक्तित्व और महानता किसी उपाधि की मोहताज नहीं उनसे तो खुद कुर्मी समाज गौरांवित हुआ एसे महापुरुष को उनके प्रत्येक जन्म दिवस पर हम सब समाज के लोगो के द्वारा मिल कर विशेष उत्सव और धूम धाम से कार्यक्रम कर के मनाया जाता रहा है किन्तु इस बर वैश्विक महामारी कोविड 19 के कोरोना काल में होने के कारण हम सभी पूरी तरह से सरकार के दिए गए दिशा निर्देशो का पालन करते हुए सामाजिक दूरी बनाने के साथ मस्क और सेनेटाइजर का उपयोग करते हुए अपने स्तर में छोटी छोटी कार्यक्रम अपने शहर/ गांव /मोहल्ले में कर रहे है । इसी कड़ी में आज हमारे जिला मुख्यालय में कार्यक्रम संपन्न किया गया। कार्यक्रम में पहले कुर्मी कुल गौरव हम सब के सामाजिक पथ प्रदर्शक सरदार पटेल जी के जन्म दिवस को हम श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सब मिलकर इस बार कुछ अलग और बेहतर करने का प्रयास कर रहे है। इस लिए लगभग पूरे देश और हमारे छत्तीसगढ़ के गांव गांव में शानदार आयोजन किया जा रहा है। समाज के साथ सभी देश वासियों को पटेल जयंती की शुभकामनाएं प्रेषित की। दीपक वर्मा प्रदेश अध्यक्ष क्षत्रिय कुर्मी एकता मंच छत्तीसगढ़

Categorized in : छत्तीसगढ़ देश