एंकर एटीएम बदलकर अब तक लाखों की ठगी कर चुके अंतरजनपदीय गैंग का खुदागंज पुलिस ने शुक्रवार को पर्दाफाश किया । पुलिस ने गैंग के 4 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से कई बैंकों के एटीएम कार्ड, अवैध शस्त्र व नगदी समेत अन्य समान बरामद किया है। जहां एक ओर पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि ये लोग हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, उत्तर प्रदेश , दिल्ली, व बिहार तक गाड़ी से घूमकर बारदात को अंजाम देते थे। वो वही दूसरी ओर पुलिस अधीक्षक एस आनंद ने बताया कि हम लोगो को हिमाचल प्रदेश से इनपुट मिला था कि एटीएम बदलकर ठगी करने वाले गैंग की लोकेशन शाहजहांपुर में मिल रही है उसी क्रम में एटीएम के सामने कई टीम मुस्तैद कर दी गयी खुदागंज थाना अध्य्क्ष भी सक्रिय थे आज हम लोगो को बड़ी सफलता मिली और गैंग के 4 सदस्यों राजेश, मीनू , कृष्ण, बलजीत सिंह को गिरफ्तार किया गया ये सभी हरियाणा के रहने वाले है और इनके कब्जे से कार अवैध हथियार और भारी मात्रा में एटीएम कार्ड बरामद हुए ये लोग कार से ही घटना को अंजाम देते थे कार किसी भी एटीएम के सामने खड़ी कर देते थे ड्राइवर कार में बैठा रहता था और दो लोग एटीएम के अंदर जाते थे एक एटीएम के बाहर खड़ा रहता था जैसे ही कोई भोला भाला इंसान पैसे निकालने आता था उसका एटीएम पिन देख लेते थे और उसको बातों में गुमराह करके उसका एटीएम कार्ड बदल देते थे उसके बाद उसी एटीएम से या अन्य एटीएम से पैसे निकाल कर फरार हो जाते थे
Tagged in : #crime #police #अपराध #डकैती
Categorized in : उत्तर प्रदेश देश