![]डॉ हर्ष प्रभा

गाजियाबाद की हर्ष प्रभा को पर्यावरण पर बेहतरीन कार्य करने पौधारोपण, पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक करने, पर्यावरण पर लेख लिखने ,और पर्यावरण पर स्लोगन लिखने के लिए अंबिका चैरिटेबल ट्रस्ट ने राहेल कार्सन ग्लोबल एनवायरमेंट आइकन अवार्ड 2020 से सम्मानित किया है!

राहेल लुईस कार्सन एक अमेरिकी समुद्री जीवविज्ञानी, लेखक और संरक्षणवादी थे जिनकी पुस्तक साइलेंट स्प्रिंग और अन्य लेखन को वैश्विक पर्यावरण आंदोलन को आगे बढ़ाने का श्रेय दिया जाता है। * ज्ञात रहे कि एंबेसडर डॉ. हर्ष प्रभा को पर्यावरण पर बेहतरीन कार्य करने के लिए अंतरराष्ट्रीय अवार्ड मिल चुके हैं! श्रीलंका की संस्था टी बीसी बी चेंज डॉ हर्ष प्रभा को क्वीन के सम्मान से सम्मानित कर चुकी है!जो कि भारत के लिए बहुत ही गर्व कि बात है! डॉ. हर्ष प्रभा अब तक हजारों पौधे लगा चुकी हैं! और पौधों पर 20 से ज्यादा लेख लिख चुकी है। इनके द्वारा लिखे गए स्लोगन लोगों को बहुत पसंद आते हैं! डॉक्टर हर्ष प्रभा एक अच्छी लेखिका भी है! डॉ हर्ष प्रभा मातृ मंडल सेवा भारती से हरनंदी महानगर की अध्यक्ष हैं और ग्रीन इंडिया परिवार से उत्तर प्रदेश की अध्यक्षा है!

Tagged in : #birds#environment #crime #forest

Categorized in : उत्तर प्रदेश देश