![]डॉ हर्ष प्रभा

![]डॉ हर्ष प्रभा

गाजियाबाद की रहने वाली डॉ.हर्ष प्रभा को बेजुबान पशुओं से है बेइंतहा प्यार वह डेली पशु सेवा करती हैं ! वह सड़क पर कचरा खा रही गौ माता को चारा खरीद कर खिलाती हैं! वह गलियों में घूम रही बेसहारा गौ माता को ढूंढ ढूंढ कर पानी पिलाती है! वह कहती हैं कि इन्ही में 33 कोटि देवी देवता निवास करते हैं! आज गौ माता को सड़क पर यूं ही छोड़ दिया जाता है या फिर कसाई खाने में कटवा दिया जाता है! जो की बहुत ही निंदनीय है! वह इस पर भी कहती हैं कि कानून बनना चाहिए! गौ माता को राष्ट्रीय पशु घोषित करना चाहिए! गौमाता ही इस पृथ्वी पर सबसे पवित्र है! जिनका गोमूत्र से लेकर गोबर तक से जैविक खाद तैयार करके अच्छी फसलों को तैयार किया जा सकता है! जो कि इंसानों के लिए फसल बहुत स्वस्थ शरीर प्रदान करने वाली होगी! आज सभी फसल को तैयार करने में यूरिया का इस्तेमाल करते हैं ! जो कि हमारे लिए बहुत ही हानिकारक है कैंसर का कारण सबसे बड़ा यूरिया ही है! क्योंकि हम जिस सब्जी और फल को खा रहे हैं वह यूरिया के द्वारा तैयार किया गया है जो कि समय से पहले फल सब्जी उग जाती है और पूरा पोषण नहीं मिल पाता है! जिसके कारण आज बच्चे भी अच्छा खाना खाने के बाद भी कमजोर और अनेक बीमारियों से ग्रस्त है! बहुत छोटी छोटी सी चीजे करने की जरूरत है! गौ माता की एक एक चीज हीरे के समान है! जो ईश्वर ने हमें प्रदान की है! लेकिन हम सब अपने स्वार्थ में अंधे हो गए हैं! हर्ष प्रभा हमेशा गौ माता पर स्लोगन लिखकर लोगों को जागरूक भी करती हैं। *सभी समस्याओं को जीवन में दूर भगाना है” *गौ माता को जल की व्यवस्था कराना है!! डॉ हर्ष प्रभा

काफी लोग उनको देखकर प्रभावित हुए हैं गौ सेवा करने के लिए भी तैयार हुए हैं! उनके इसी सेवा भाव को देखकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मेरठ प्रांत गौसेवा प्रमुख आदरणीय पवन कुमार जी हर्ष प्रभा की तारीफ करते नहीं थकते हैं उन्होंने लॉक डाउन में गौ सेवा करने और बेजुबान पशु जानवरों की निस्वार्थ भाव से सेवा करने पर उनको गौ सेवा सम्मान पत्र भी भिजवाया है। संपादकीय डेस्क

Tagged in : #animal #birds#environment #covid19 #crime #police #अपराध #डकैती #doctor #forest #human #पर्यवरण #भृष्टाचार

Categorized in : All News उत्तर प्रदेश देश