यूवा महोत्सव के दौरान मैंने प्रदेश के युवाओं के साथ मिलकर ‘खेलबो-जीतबो-गढ़बो नवा छत्तीसगढ़’ का नारा दिया था। मुझे बताते हुए प्रसन्नता है कि अब यह परिकल्पना साकार हो रही है। छत्तीसगढ़ सरकार के अथक प्रयासों से अम्बिकापुर में मल्टीपरपज़ इंडोर हॉल तथा महासमुन्द में सिंथेटिक एथलेटिक ट्रेक निर्माण के लिए भारत सरकार से अंततः मंजूरी मिल गयी है। इससे हमारे युवाओं को एक नया अवसर मिलेगा और हमें उनकी प्रतिभा को निखारने का मौक़ा।

Tagged in : #human #sports#CMbhupeshbaghel

Categorized in : छत्तीसगढ़