विगत मंगलवार को PM के संबोधन में बहुत मजबूती के साथ बोला गया “जब तक दवाई नही तब तक ढिलाई नही” मास्क और सोशल डिस्टेंसिनग का पालन करें ।वर्तमान भारत कोरोना की हालात आज का 79 लाख संक्रमित 119000 की मौत 671000 कोरोना एक्टिव है यह रैली की भीड़ कुछ और गुल न खिला दे ।
ऐसा लगता है कि शायद उनका यह संदेश बिहार के लोगों तक नहीं पहुंचा है।
बिहार में विधानसभा चुनावों में पहले चरण की वोटिंग 28 अक्तूबर को होने वाली है। चुनाव प्रचार के लिए बिहार में बड़ी-बड़ी राजनीतिक रैलियां हो रही हैं और इन रैलियों में लोगों की भारी भीड़ भी उमड़ रही है। सभी पार्टियों ने प्रचार अभियान तेज़ कर दिया है। सत्तारूढ़ पार्टी NDA के जोरदार प्रचार के साथ विपक्ष कमजोर नही दिख रहा बड़ी बड़ी रैली का आयोजन हो रहा है।
लोगो का रेला हैलीकॉप्टर देखने की होड़ में भगदड़ नेताओं की एक झलक पाने के लिए भगदड़ जैसे हालात बन रहे हैं,स्पष्ट वीडियो फुटेज में दिख रहा है। रैलियों में शामिल हो रही भीड़ में न मास्क है न सोशल डिस्टेंसिनग पूरी लापरवाही शायद PM के संदेश का कोई असर नही है।
Tagged in : #covid19 #crime #police #election