डॉ राकेश गुप्ता अध्यक्ष, चिकित्सा प्रकोष्ठ, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी रायपुर ने श्री टी एस सिंह देव जी , स्वास्थ्य एवं परिवार मन्तरि से छत्तीसगढ़ में सभी विधाओं के कॉलेज में एमबीबीएस, डेंटल , आयुर्वेद और नर्सिंग कक्षाएं शुरू करने हेतु निवेदन किया ,पूरे देश में कोरोना संक्रमण के कारण मेडिकल और सभी संबंधित चिकित्सा विषयों की कक्षाएं गाइडलाइन के कारण स्थगित कर दी गई थी, अब अनलॉक की प्रक्रिया शुरू होने पर कई प्रदेशों में पाठन और प्रयोगात्मक कक्षाएं प्रारंभ की जा रही हैं. ज्ञात हो मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा 4 अगस्त 2020 के सर्कुलर में स्नातक कक्षाओं को शुरू करने के निर्देश दिए जा चुके हैं . इस हेतु हॉस्टल और प्रयोगात्मक कक्षाएं शुरू करने की सुविधा भी जरूरी है ताकि सामान्य रूप से अस्पतालों के कामकाज भी शुरू किए जा सके. आप से निवेदन है की चिकित्सा सत्र पिछड़ने से रोकने के लिए मेडिकल काउंसिल के गाइडलाइन के अनुसार कक्षाएं शुरू करने की प्रक्रिया आरंभ करने का आदेश दें। निवेदन की प्रति उत्तर प्रदेश चिकित्सा शिक्षा विभाग का सर्कुलर दिनांक 22 अक्टूबर 2020 और मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया का 4 अगस्त 2020 सर्कुलर बिंदु नंबर दो विशेष रुप से अवलोकन करें . प्रति -मुख्य सचिव छत्तीसगढ़ शासन रायपुर ,अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग छत्तीसगढ़ शासन,कुलपति आयुष विश्वविद्यालय छत्तीसगढ़,संचालक चिकित्सा शिक्षा छत्तीसगढ़ शासन रायपुर।

Tagged in : #covid19 #doctor #human #medical #nurse

Categorized in : छत्तीसगढ़ देश