दिनांक 21-10-2020 को पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर पुलिस लाईन देहरादून स्थित शहीद स्मारक पर मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत एंव पुलिस विभाग के उच्चाधिकारियों एंव अन्य महानुभावों तथा शहीद पुलिस कर्मचारीयों के परिवारजनों की उपस्थिती में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर शहीदों के परिजनो को भी सम्मानित किया गया।पुलिस स्मृति दिवस” के अवसर पर पुलिस लाइन, देहरादून में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान सब-इंस्पेक्टर स्तर के अधिकारियों के वर्दी भते में ₹1 हजार की वृद्धि की घोषणा की। साथ ही शहीद पुलिस कोष कल्याण के लिए भी सरकार की तरफ से ₹75 लाख दिए जाएंगे। मृतक आश्रित परिवार को तत्काल ₹1 लाख की मदद की जाएगी। कोरोना के इस संकट काल में हमारी पुलिस फ्रंटलाइन कोरोना वाॅरियर्स के रूप में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। अपने कर्तव्य का पालन करते हुए कोरोना के खिलाफ जंग लड़ते शहीद हुए पुलिसकर्मियों को भी मेरा शत-शत नमन।

Tagged in : #human #जयहिंद

Categorized in : उत्तराखंड