![]श्रवण कुमार शर्मा
आत्माराम त्रिपाठी की रिपोर्ट लखनऊ छतरपुर जिले के रामपुर इलाके में केन नदी का सीना चीर कर बालू माफिया लगातार अवैध खनन का कार्य करवा रहे हैं।पुलिस सहित राजस्व प्रशासन खुलेआम बालू माफियाओं से संलिप्त हो कदम से कदम मिलाकर नदी में खनन करवाने में जुटे हुए हैं।आनंदेश्वर फूड प्रा लि.के मालिक व उसके गुर्गे अपने आप को सरकार से ऊपर समझ रहे है।केन नदी के किनारे मौजूद रामपुर,गोयरा,बारबन्ध, बचेराखेर,हाजीपुर,कंदेला,फ़त्तेपुर, श्रंगारपुर आदि जगहों में खनिज नियमो को दर किनार कर लगातार बालू खनन के कार्य को अंजाम दिया जा रहा है।एनजीटी व खनिज नियमो के अंतर्गत बनाये गए नियमो की खुलेआम खनिज माफिया धज्जियां उड़ा रहे।केन नदी सहित नदी के इलाके में पड़ने वाले बालू के टीलों और खेतों में भी बेतरतीब खनन कार्य करवाया जा रहा है।इस संबंध में बुंदेलखंड किसान यूनियन ने छतरपुर जनपद में हो रहे अवैध बालू खनन की शिकायत नेशनल ग्रीन ट्रब्यूनल, खनिज सचिव भोपाल,व जनपद के आला पुलिस अफसरों सहित जनपद में तैनात कलेक्टर को शिकायती पत्र भेजकर जनपद की सीमा क्षेत्र में जांरी अवैध बालू खनन को पूरी तरह प्रतिबंधित किये जाने की मांग की।बुंदेलखंड किसान यूनियन द्वारा भेजे गए पत्र में बताया कि खनिज माफिया जनपद सहित स्थानीय पुलिस व प्रशाशन की साठगाँठ करके लगातार अवैध खनन कार्य को बड़े पैमाने पर करवाये जाने का कार्य किया जा रहा है।नदी किनारे मौजूद प्राकृतिक संपदा को पूरी तरह से खनन माफिया उजाड़ने में लगे हुए हैं।उपजाऊ भूमि पर भारीभरकम पोपलैंड मशीनो को चलवाकर पूरे इलाके को नष्ट करने कार्य खुलेआम किया जा रहा है।खेतों सहित आसपास के इलाको में अधिकांश जमीनें तालाब में तब्दील की जा रही है।सौ से लेकर दो सौ फीट की गहराई तक खोदवाकर बालू माफिया गड्ढे करवाकर तटबंध नष्ट कर मशीनो के जरिए अवैध रूप से बालू की निकासी करवाये जाने में लगे हुए हैं।जिसके कारण आगे आने वाले समय मे भूकंप व अन्न त्रासदी का सामना करना पड़ सकता है।साथ ही दोनों राज्यो को जोड़ने वाला पुल भी छतिग्रस्त हो रहा है।मांग करते हुए नदी इलाके में लगातार जारी अवैध बालू खनन बन्द कराये जाने की मांग की है।साथ ही बुंदेलखंड किसान यूनियन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रवण शर्मा ने चेतावनी दी कि अगर खनन माफियाओं के विरुद्ध कठोर कार्यवाही नही की गई तो उनका बुंदेलखंड किसान यूनियन आंदोलन को बाध्य होंगा। उन्होंने आगे अबैध बालू खनन के क्रम में बांदा जनपद को भी अपने निशाने पर लेते हुए कहा कि वैसे तो यंहा पूरे जनपद मे अबैध खनन चालू है पर जनपद की नरैनी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्रामों की बात ही कुछ निराली है यहां राजापुर, खरौंच, गुढ़ा,गढागंगा पुरूवा, शिवपुर,मऊ, लहुरेटा, सहित कालिंजर थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले घाटों व टीलों पे अबैध खनन इन माफियाओं द्वारा कराया जाता है जिसमें स्थानिय प्रशासन से लेकर जिला प्रशासन की सहभागिता है भले वह पर्दे के पीछे से ही क्यों न हो पर है तभी तो यह बेधड़क जेसीबी मशीनों के माध्यम से नदियों का सीना चीर अबैध खनन करते हैं साथ टीलों से अबैध बालू खनन कर परिवहन करते हैं। और स्थानिय प्रशासन सहित जिला प्रशासन आंख कान मूंदे बैठा है।
Tagged in : #birds#environment #forest #human
Categorized in : उत्तर प्रदेश