आज शाम 6 बजे राष्ट्र के नाम संदेश दूंगा। आप जरूर जुड़ें।
Will be sharing a message with my fellow citizens at 6 PM this evening.
— Narendra Modi (@narendramodi) October 20, 2020
आज शाम 6 बजे राष्ट्र के नाम संदेश देंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उन्होंने अपने ट्वीटर एकाउंट से इसकी जानकारी दी। कोरोना वायरस के संकट के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कई बार देश के नाम संदेश दे चुके हैं।इसकी शुरुआत जनता कर्फ़्यू से हुई थी। तब उन्होंने अपने संदेश में कहा था, “इस रविवार, यानी 22 मार्च को, सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक, सभी देशवासियों को, जनता-कर्फ़्यू का पालन करना है।ज़रूरी ना हो तो घरों से बाहर ना निकलें। हमारा ये प्रयास, हमारे आत्म-संयम, देशहित में कर्तव्य पालन के संकल्प का एक प्रतीक होगा। 22 मार्च को जनता-कर्फ़्यू की सफलता, इसके अनुभव, हमें आने वाली चुनौतियों के लिए भी तैयार करेंगे”। तीन अप्रैल को अपने वीडियो संदेश में पीएम मोदी ने जनता से अपील की थी कि वो 5 अप्रैल को रात को 9 बजे 9 मिनट तक घर की लाइटें बंद करके घर के दरवाज़े पर या बालकनी में मोमबत्ती, दिया, टॉर्च या मोबाइल फ़्लैशलाइट जलाएं। तब अपने संदेश में उन्होंने कहा था, “इस संकट से अंधकार और अनिश्चितता जो पैदा हुई है उससे उजाले की ओर बढ़ना है।इसे पराजित करने के लिए प्रकाश के तेज को चारों दिशाओं में फैलाना है इसलिए इस रविवार को 5 अप्रैल को हम सबको मिलकर कोरोना के संकट के अंधकार को चुनौती देनी है। तब उन्होंने कहा था, “इस दौरान किसी भी हालत में सोशल डिस्टेंसिग की लक्ष्मण रेखा को लांघना नहीं है।सोशल डिस्टेंसिग ही कोरोना की बीमारी का रामबाण इलाज है।
Categorized in : देश