भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने सोमवार को कहा कि नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) हर हाल में लागू होगा और इसके लिए नियम बनाने की प्रक्रिया चल रही है।

खबरों के मुताबिक, पश्चिम बंगाल के सिलीगुडी में एक रैली में उन्होंने कहा, “यह तय है कि सीएए लागू होगा।कोरोना वायरस की वजह से इसे लागू करने में देरी हुई है।लेकिन हालात धीरे-धीरे सुधर रहे हैं।काम शुरू हो गया है और नियम बनाए जा रहे हैं।

अगस्त की शुरुआत में ऐसी ख़बरें आई थीं कि गृह मंत्रालय ने सीएए के नियम तय करने के लिए तीन महीने का समय और दिए जाने की मांग की थी।

बंगाल में सीएए को लेकर राजनीतिक माहौल गर्म है। सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस इस क़ानून के ख़िलाफ़ है और सड़क पर उतरकर विरोध भी जता रही है।

Categorized in : All News देश