निर्वाचन आयोग ने 9 नवम्बर 2020 की तारीख तय की उत्तरप्रदेश की 10 सीट और उत्तराखंड की एक सीट के लिए राज्यसभा चुनाव की घोषणा हो गई है। राज्यसभा चुनाव के लिए 20 अक्टूबर से 27 अक्टूबर तक नामंकन होगा। इन सीटों पर कार्यकाल 25 नवंबर को खत्म हो रहा है।

उत्तराखंड की एक राज्यसभा सीट के लिए आगामी नौ नवंबर को चुनाव होगा। निर्वाचन आयोग ने चुनाव का कार्यक्रम जारी कर दिया है। बता दें कि उत्तराखंड की एक सीट पर कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य राज बब्बर का कार्यकाल 25 नवंबर को समाप्त हो रहा है। उनके स्थान पर नया सदस्य चुना जाना है।

सत्ताधारी बीजेपी के पास प्रचंड बहुमत है। इसलिए यह सीट बीजेपी को मिलनी तय है। भाजपा में प्रत्यशी कौन होगा। इस बारे में आज मुख्यमंत्री ने कहा कि पार्टी का संसदीय बोर्ड इस बारे में निर्णय लेगा। पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा समेत कई नाम दावेदारों में शामिल हैं।

उत्तर प्रदेश में सपा से 4 सांसदों का कार्यकाल खत्म हो रहा है, जिनमे सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव, डॉ चंद्रपाल, जावेद अली और रवि प्रकाश वर्मा सपा इन चुनाव में केवल एक सीट ही जीत पाएगी। ऐसे में प्रोफेसर रामगोपाल वर्मा दोबारा से सपा के राज्यसभा के लिए उम्मीदवार हो सकते हैं। बसपा के राजाराम और वीर सिंह है लेकिन बसपा के पास जरूरी सीट न होने की वजह से उसका कोई भी उम्मीदवार राज्यसभा के चुनाव में जीत हासिल कर पाना सम्भव नहीं है।

Tagged in : #election #चुनाव

Categorized in : उत्तर प्रदेश उत्तराखंड देश