आज निवास कार्यालय से वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए रायपुर जिले के अंतर्गत आदर्श ग्राम टेमरी में लगभग 70 लाख रूपए की राशि से नवनिर्मित बिहान कैफैटोरिया और बिहान बाजार परिसर तथा ग्राम सेरीखेड़ी में कल्पतरू मल्टीयूटिलिटी सेंटर का ई-लोकार्पण किया।
ये केन्द्र महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने सहित आत्मसम्मान के साथ जीवन-यापन के अवसर उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण साबित होंगे।
समाज की आधी आबादी महिलाओं के उत्थान से ही समाज का समन्वित विकास होगा। इसे ध्यान में रखते हुए हमारी सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ में महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराने सहित आत्मनिर्भर बनाने के लिए हरसंभव पहल की जा रही है।
Categorized in : छत्तीसगढ़