भारतीय सड़क और ट्रैफिक के हालात को देखते हुए आप जिस वाहन से चलते है अगर चौपहिया वाहन 15 का माइलेज शहर में दे रहा है ।तो मान लीजिये आप ने वाहन सही खरीदा है फिर उसमे AMT यानी ऑटोमैटिक मैन्युअल ट्रांसमिशन वाली गाड़ी हो और तेल की खपत कम हो यानी 20 km प्रति लीटर तो सफर सुहाना समझो जेब पर कम भार और आराम दोगुना।
ऑटोमेटिक कारों के इस दौर में यदि आप भी कम कीमत में ऐसी गाड़ी लेना चाहते हैं तो कई शानदार विकल्प मौजूद हैं। देश में किफायती और शानदार कारों को बनाने के लिए मशहूर मारुति सुजुकी की ऑल्टो के 10 ,रीनॉल्ट क्विड,टाटा टियागो,नेक्सा इग्निस भारतीय बाजार में हैं।
सस्ती और AMT सुविधा के साथ आ रही है जिनमे से सबसे सस्ती और सुंदर छोटी कार मारुती **K 10 आल्टो **की इस मामले में एक अच्छा विकल्प हो सकती है। इस कार पर 20 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज भी है। 998 सीसी इंजन वाली यह गाड़ी अपने सेगमेंट की मजबूत कारों में से एक है। इसके अलावा ऑटोमेटिक भी है। हालांकि ऑल्टो K10 के ऑटोमेटिक वैरिएंट में आपको सीएनजी की सुविधा नहीं मिलेगा। इसकी शुरुआती कीमत ₹ 4.0 लाख के आसपास ex showroomकीमत है।
**Renault Kwid **एक विदेशी मजबूत विकल्प है यदि आप मारुति सुजुकी की गाड़ियों को ज्यादा पसंद नहीं करते हैं तो फिर Renault Kwid एक अच्छा विकल्प हो सकती है। यह कार ऐसे लोगों के लिए बेहतर विकल्प है, जो छोटी गाड़ी में बड़े केबिन की डिमांड रखते हैं थोड़ी मैचो लुक्स मजबूत गाड़ी पसंद हो। 4.50 लाख रुपये के आसपास से शुरू होने वाली इस कार का माइलेज भी 22 किलोमीटर प्रति लीटर के करीब है। कई सालों से भारत के मार्केट में चल रही क्विड ने कम समय में ही अपनी पहचान बनाई है। खासतौर पर ऑल्टो से अलग कम दाम में कार लेने वाले लोगों ने इसे काफी पसंद किया है।
Tata टियागो शानदार जानदार: सेफ्टी फीचर्स के मामले में सराहना पाने वाली Tata Tiago ऑटोमेटिक कार चाहने वाले लोगों के लिए एक अच्छा विकल्प हो सकती है। हालांकि इसकी कीमत ऑल्टो K10 और क्विड के मुकाबले कुछ महंगी साबित होगी । इसकी शुरुआत (एक्स-शोरूम) 6.40 लाख रुपये के आसपास से शुरू है। कीमत में भले ही यह K10 और kiwid से अधिक है पर सुरक्षा मानक में थोड़ी ज्यादा है। ऐसे में टाटा टियागो एक अच्छा विकल्प हो सकती है। इसमें आपको डीजल और पेट्रोल दोनों ही वैरिएंट उपलब्ध हैं।
स्टाइल ट्रेंडी स्पोर्टी लुक्स पसंद है तो NEXA मारुति सुजुकी की Ignis भी छोटी ऑटोमेटिक कारों में एक अच्छा विकल्प है। खासतौर पर स्टाइल और स्पोर्टी लुक के मामले में यह ऑल्टो K10 से कहीं आगे है। माइलेज के मामले में भी यह ऑल्टो से पीछे नहीं है और 21 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है। 6.15लाख रुपये के आसपास से इसकी कीमत शुरू होती है।
गौरतलब है तेल की खपत आपके वाहन चलाने,ट्रैफिक और तेल की तौल और सुधत्ता पर निर्भर करता यहाँ तक सड़क कैसी है इस पर भी निर्भर करता है ।
Tagged in : #auto #ऑटोमोबाइल #ऑटोमोबाइलबाजार #गाड़ी #car