आज निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ स्टील एवं स्पंज आयरन उत्पादन संघ के प्रतिनिधि मंडल से चर्चा कर उद्योगपतियों से बस्तर में स्टील सहित खाद्य और लघुवनोपज प्रसंस्करण उद्योगों में निवेश करने का आव्हान किया।

बस्तर अंचल के विकास से ही बस्तर की समस्याओं का समाधान होगा। स्टील सेक्टर के उद्योगों के लिए रॉ मटेरियल की कमी नहीं होने दी जाएगी। बस्तर अंचल में उद्योगों की स्थापना के लिए पर्याप्त शासकीय भूमि उपलब्ध है।

उद्योगों की जरूरत के हिसाब से बस्तर के युवाओं को विभिन्न ट्रेडों में प्रशिक्षण दिया जाएगा और उन्हें रोजगार उपलब्ध कराया जायेगा।

Categorized in : छत्तीसगढ़