रंगोली बनाकर एवं पौष्टिक पौधे लगाकर जागरूक किया।
डॉ खूबचंद बघेल शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय भिलाई 3 की राष्ट्रीय सेवा योजना बालिका इकाई द्वारा यूनिसेफ के सहयोग से पोषण माह के दौरान कार्यक्रम अधिकारी डॉ अल्पना देशपांडे एवं स्वयंसेवकों ने स्वयं के घर एवं आसपास के ग्रामीण व शहरी अंचलों में सोशल डिस्टेन्सिंग के साथ लोगों को पोषण जागरूकता हेतु ऑर्गेनिक खाद्य पदार्थों की महता बताई एवं अपने घर में बाड़ी, रसोई की बगिया और शहरों में जहां स्थान का अभाव है छत पर खेती कर पौष्टिक खाद्य पदार्थ लगाने हेतु प्रेरित किया। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ अमृता कस्तूरे के मार्गदर्शन एवं संरक्षण में एनएसएस की स्वयं सेविकाओं ने अपने अपने घरों में 10 10 पौधारोपण कर सब्जी भाजी, फल, खाद्यान्न एवं औषधीय पौधे लगाकर बाड़ी, रसोई की बगिया का निर्माण कर रही है जिनसे उनको अच्छे पौष्टिक भोज्य पदार्थ प्राप्त होने के साथ आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए कोरोनावायरस के इस मुश्किल समय में वरदान साबित हो रहा है।
स्वयंसेवकों हेतु डॉक्टर अल्पना देशपांडे ने ऑनलाइन विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। रंगोली जिसमें प्रथम स्थान कुमारी सत्या यादव। पौष्टिक पौधारोपण जिसमें प्रथम स्थान कुमारी दीप्ति नेताम रही। इस प्रतियोगिता में स्वयंसेविका 22 प्रतिभागियों ने भाग लिया इन स्वयं सेविकाओं ने जन समुदाय को जागरूक क्या। डॉक्ट संतुलितर अल्पना देशपांडे ने संतुलित आहार हेतु हमारी थाली में 7 भोज्य समूह का होना जरूरी है बताया। भोजन में आवश्यक पौष्टिकता एवं पोषक तत्वों के विभिन्न रंगों से भरी सुंदर थाली हो अन्यथा कुपोषण से व्यक्ति ग्रसित हो सकता है और इस कोरोना वायरस हेतु कुपोषण से प्रतिरोधक क्षमता में कमी आ सकती है। कुपोषण से बचाव हेतु एवं प्रतिरोधक क्षमता हेतु पौष्टिक आहार लेना आवश्यक है।
Categorized in : छत्तीसगढ़