पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून महोदय को बहुत ही विश्वसनीय माध्यम से सूचना प्राप्त हुई थी, कि अजय जयसवाल नाम का एक व्यक्ति, जो पूर्व में भी जुआ व सट्टा खिलाने के आरोप में जेल जा चुका है, वर्तमान में अपने साथियों के साथ अपने घर पर आई0पी0एल0 क्रिकेट मैचों मे आँनलाइन सट्टा खिला रहा है।  उक्त सूचना पर पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून महोदय द्वारा पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में टीम गठित की गयी । गठित टीम द्वारा अजय जयसवाल के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त करने हेतु सूचना तंत्र को सक्रिय किया गया तथा दिनांक: 09-10-2020 को प्राप्त सूचना के आधार पर क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा पुलिस टीम के साथ बैण्ड बाजार खुडबुडा में एक घर पर छापा मारा गया, तो उक्त घर के एक कमरे में चार व्यक्ति बैठे हुए मिले, जो टीवी पर राजस्थान रायल्स तथा दिल्ली कैपिटल्स के मध्य चल रहे आईपीएल क्रिकेट मैच पर आनलाइन सट्टा लगा रहे थे। जिन्हें पुलिस टीम द्वारा मौके पर पकडने का प्रयास किया तो उनमें से एक व्यक्ति मौके से भागने में सफल रहा। कमरे में मौजूद तीन अन्य व्यक्तियों को पुलिस टीम द्वारा पकड लिया गया, मौके पर उक्त व्यक्तियों के कब्जे से 2559985/- रू0 नगद, टीवी, मोबाइल, रजिस्टर आदि बरामद हुए, जिन्हें मौके से गिरफ्तार कर बरामद माल को कब्जे पुलिस लिया गया। अभियुक्तों के विरूद्ध थाना कोतवाली नगर में मु0अ0सं0: 297/20 धारा: 13 जुआ अधिनियम पंजीकृत किया गया, जिन्हें आज मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा।

01-अजय जयसवाल पुत्र स्व0सतराम निवासी 1618 खुड़बुड़ा मौहल्ला, देहरादून 02-हरिओम पुत्र स्वं0 सतराम निवासी उपरोक्त । 03-चिराग चड्डा पुत्र बालकृष्ण चड्डा निवासी 34 खुड़बुड़ा मौह्लाल कोतवाली देहरादून

01- अमित गुप्ता उर्फ गुल्ली उर्फ सोनू पुत्र ओंकार शरण निवासी 248 खुड़बुड़ा मौहल्ला देहरादून।

1- एक सोनी एलईडी टीवी 52 इंच 2- सेट टाप बाक्स-  01 3- एक बाल पैन 4- कैल्कुलेटर- 01 5- बडे रजिस्टर – 02 6- डायरी -1 7- पौकेट डायरी -06 8- मोबाईल लावा कम्पनी -02 9- मोबाईल ओपो कम्पनी -01 10- नगदी रूपये -2559985ध/- (रू0 पच्चीस लाख उनसठ हजार नौ सौ पिचासी)

01: मु0अ0सं0: 15/05 धारा 13 सार्वजनिक जुआ अधिनियम थाना कोतवाली नगर देहरादून। 02: मु0अ0सं0: 04/09 धारा 03/04 धारा सार्वजनिक जुआ अधिनियम थाना कोतवाली नगर देहरादून। 03: मु0अ0सं0: 292/09 धारा 03/04 धारा सार्वजनिक जुआ अधिनियम थाना कोतवाली नगर देहरादून। 04: मु0अ0सं0: 241/10 धारा 13 धारा सार्वजनिक जुआ अधिनियम थाना कोतवाली नगर देहरादून। 05: मु0अ0सं0: 231/12 धारा 03(1) गुण्डा नियंत्रण अधि0 1970 थाना कोतवाली नगर देहरादून। 06: मु0अ0सं0: 164/14 धारा 03/4 सार्वजनिक जुआ अधिनियम डालनवाला देहरादून। 07: मु0अ0सं0: 165/14 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट, कोतवाली नगर, देहरादून। 08: मु0अ0सं0: 25/16 धारा 13 सार्वजनिक जुआ अधिनियम, थाना पटेलनगर, देहरादून।

#02: #अभियुक्त_हरिओम_पुत्र_संतराम

01: मु0अ0सं0- 11/07 धारा- 13 सार्वजनिक जुआ अधिनियम, थाना कोतवाली नगर, देहरादून। 02: मु0अ0सं0: 225/11 धारा 13 सार्वजनिक जुआ अधिनियम, थाना कोतवाली नगर, देहरादून। 03: मु0अ0सं0: 221/16 धारा 13 सार्वजनिक जुआ अधिनियम, थाना कोतवाली नगर, देहरादून। 04: मु0अ0सं0: 34/17 धारा 110 जी सीआरपीसी, थाना कोतवाली नगर, देहरादून।

Categorized in : उत्तराखंड