पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून के निर्देशानुसार वर्तमान में दिनांक 01-10-2020 से दिनांक 31-10-2020 तक जनपद में मादक पदार्थो की तस्कारी एवं बिक्री पर रोकथाम लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे **आपरेशन सत्य **को सफल बनाये जाने हेतु प्राप्त निर्देशो के क्रम में नोडल अधिकारी पुलिस अधीक्षक अपराध व पुलिस अधीक्षक नगर के दिशा निर्देशानुसार क्षेत्राधिकारी सदर के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पटेलनगर द्वारा थाना क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थो की तस्करी एवं बिक्री करने वालो के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही किये जाने हेतु थाना स्तर पर टीमें गठित कर उन्हें वर्तमान में प्रचलित कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के दृष्टिगत तैयार एस0ओ0पी0 के अनुसार कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था। जिसके क्रम में दिनांक 09-10-2020 को क्षेत्राधिकारी सदर व प्रभारी निरीक्षक पटेलनगर, के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा दौराने गश्त व चैकिंग आईएसबीटी बस अडडे के अन्दर 02 अभियुक्तो को संदेह के आधार पर पकड़ा, जिन्होने पूछताछ में अपना नाम पुष्पेन्द्र सिह पुत्र हरविन्द्र सिंह निवासी आदर्श कालोनी थाना सिविल लाईन मुदादाबाद उ0प्र0 व विमल पुत्र रामबाबू निवासी उपरोक्त बताया तथा दोनो अभियुक्तो की तलाशी लेने पर उनके पास से भारी मात्रा में अवैध स्मैक (मार्फिन) क्रमश: पुष्पेन्द्र उपरोक्त से 4 पैकेट के अन्दर 224 ग्राम अवैध स्मैक (मार्फिन) व विमल उपरोक्त के कब्जे से 5 पैकेट के अन्दर 280 ग्राम अवैध स्मैक (मार्फिन) मय एक डिजीटल तराजू बरामद हुई। दोनो अभियुक्तों को मौके गिरफ्तार कर थाने लाया गया। प्राथमिक पूछताछ में दोनो अभियुक्तों द्वारा उपरोक्त 504 ग्राम अवैध स्मैक (मार्फिन) को जिला बरेली से लाकर देहरादून में स्थानीय पैडलर्स को डिलीवर करने हेतु आना बताया गया। अभियुक्तगणो द्वारा जनपद बरेली से देहरादून में भारी मात्रा में अवैध स्मैक (मार्फिन) का व्यापार किया जा रहा है, जिनके सम्बन्ध में उनके आपराधिक इतिहास व अन्य जानकारी जुटाई जा रही है। अभियुक्तो को आज दिनांक 10-10-2020 को समय से मा0 न्यायालय पेश किया जायेगा।
1- विमल पुत्र रामबाबू निवासी सीविल लाईन थाना आदर्श कालोनी मुरादाबाद उ0प्र0 उम्र- 20 वर्ष व्यवसाय- पढाई बीए
2- पुष्पेन्द्र सिंह पुत्र हरविन्द्र सिंह निवासी वर्ष निवासी सीविल लाईन आदर्श कालोनी मुरादाबाद उम्र-26 वर्ष व्यवसाय- इलैक्ट्रोनिक का कार्य।
1- अभियुक्त पुष्पेन्द्र से 224 ग्राम स्मैक व इलैट्रोनिक तराजू 2- अभियुक्त विमल से 280 ग्राम स्मैक
(कुल बरामद #माल_504_ग्राम_स्मैक) (अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में #कीमत_50_से_60_लाख_रूपये)
Categorized in : All News