वाहन और घर एक सपना अपना होता है हर इंसान का दोनों का रख रखाव न करने पर सपने में ग्रहण लग जाता है
जब भी आप कोई नई कार खरीदते हैं तो कंपनी उस कार के माइलेज को लेकर कई दावे करती हैं। हालांकि जब आप कार चलाते हैं तो आपको दावे के अनुसार माइलेज नहीं मिलता है। अगर आपकी कार में भी माइलेज की समस्या आ रही है तो आप इसे दूर कर सकते हैं। इसके लिए आपको गियर और क्लच का सही इस्तेमाल समझना पड़ेगा। कार का माइलेज जरूरी नही गियर और क्लच हो तेल की घटतौली और टूटी सड़क भी कारण हो सकती है ।
कई बार आप क्लच को पूरी तरह से प्रेस नहीं करते हैं। ऐसे में गियर ठीक तरह से शिफ्ट नहीं होता है। इसके साथ ही इंजन पर काफी दबाव पड़ता है और माइलेज भी कम होता है। ऐसे गियर बदलते समय क्लच को पूरी तरह से प्रेस करना चाहिए।
आपको स्पीड के हिसाब से गियर का चयन करना चाहिए, अगर आप लो-स्पीड में अचानक टॉप गियर या टॉप स्पीड में लो-गियर डालेंगे तो इससे इंजन पर दबाव पड़ता है और कार का माइलेज कम होता है। गियर बदलना ट्रैफिक,जाम और सड़क के गड्ढे भी एक मुख्य कारण है ।
शहर में गाड़ी 20 से 40 की स्पीड पर नियंत्रित रखे जो कि तीसरे और चौथे गियर पर जिससे आपको माइलेज अच्छा मिलेगा ।अगर आप बार-बार गियर बदलते हैं तो आपको ऐसा करने से बचना चाहिए। जब आप जल्दी-जल्दी गियर बदलते हैं तो इंजन गर्म होने लगता है और ज्यादा फ्यूल कंज्यूम करती है। आपको सिर्फ जरूरत पड़ने पर ही गियर शिफ्ट करना चाहिए।
4 लेन य्य 6 लेने हाई वे का मतलब 100 या 140 स्पीड नही इतनी स्पीड में आपको माइलेज नही मिलेगा ।आप अगर 70 से 90 की स्पीड चलेंएँगे बिना एक्सीलेटर पर दबाव के मतलब एक्सीलेटर न के बराबर दबाएं आपको भरपूर माइलेज 20 से 22 तक मिलेगा ।हमेशा हाइवे या खाली सड़क पर चलते हुए ही अपनी कार को टॉप गियर पर रखें। आम तौर पर शहरी सड़कों पर गियर को बार-बार बदलना पड़ता है और अगर टॉप गियर पर चलेंगे तो कार बंद हो सकती है और इंजन ज्यादा फ्यूल कंज्यूम करता है।