प्रधानमंत्री कार्यालय युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय भारत सरकार तथा छत्तीसगढ़ शासन उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग के अंतर्गत डॉ खूबचंद बघेल शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय भिलाई 3 राष्ट्रीय सेवा योजना बालिका इकाई के कार्यक्रम अधिकारी डॉ अल्पना देशपांडे एवं स्वयंसेवकों ने कोरोनावायरस जागरूकता संबंधित शपथ ली। आयोजन के अंतर्गत कार्यक्रम अधिकारी डॉ अल्पना देशपांडे ने समस्त उपस्थिति को शपथ दिलाई तथा सभी के साथ आव्हान किया कि कोरोना संबंधित आचार व्यवहार का अनुसरण करते हुए औरों को भी इसके प्रति जागरूक व प्रोत्साहित करेंगे साथ ही सार्वजनिक स्थलों पर सदैव मास्क लगाकर एवं चेहरे को ढक कर रखेंगे तथा और उसे 2 गज की दूरी बनाकर रखेंगे समय-समय पर नियमित रूप से अपने हाथों को नियमित रूप साबुन और पानी से धोएंगे हम एक साथ मिलकर कोविड-19 के खिलाफ इस लड़ाई को जीतेंगे। शपथ कार्यक्रम के दौरान स्वयंसेवक कुमारी सत्या यादव, कुमारी अंजली पोल, अमृता बेहरा, नंदनी बेनिया, अंजलि मानिकपुरी, त्रिवेणी यादव, कुसुम नायक,, पूजा चतुर्वेदी उपस्थित थे। राष्ट्रीय सेवा योजना बालिका इकाई की अन्य स्वयंसेवकों ने अपने ही घर पर इस शपथ को ऑनलाइन लिया।

Categorized in : छत्तीसगढ़