माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा कोविड़-19 के संबंध में चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के तहत आज दिनांक 09-10-2020 को समय 11:00 बजे पुलिस उपमहानिरीक्षक /वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून महोदय द्वारा पुलिस कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया पुलिस कार्यालय के उपस्थित समस्त पुलिस अधि0/कर्मचारियो को जागरूकता अभियान संबंधी शपथ दिलाई गई। कोविड़-19 के संबंध में उचित व्यवहार जन अभियान के अंतर्गत अनलॉक के दौरान सावधानी पूर्वक व्यवहार करना व तीन संदेशों (मास्क पहनना, सोशल डिस्टेंसिंग व हाथों को साफ रखना) का पालन किया जाना है।
मैं………………………..संकल्प लेता/लेती हूँ कि मैं कोविड-19 के बारे में सतर्क रहूंगा/रहूंगी तथा मुझे और मेरे साथियों को इससे जुड़े खतरे को हमेशा ध्यान में रखूंगा/रखूंगी।
● मैं इस घातक विषाणु के प्रचार को रोकने संबंधी सभी आवश्यक सावधानियां बरतने का वचन देता/देती हूँ। ● मैं कोविड से जुड़े आचार-व्यवहार का अनुसरण करने और दूसरों को भी इसके लिए प्रोत्साहित करने का भी वचन देता/देती हूँ। ● मैं सदैव मास्क/फेस कवर पहनूँगा/पहनूँगी, विशेषकर सार्वजनिक स्थलों पर। ● मैं दूसरों से कम- से- कम 2 गज की दूरी बनाकर रखूंगा/रखूंगी। ● मैं अपने हाथों को नियमित रूप से और अच्छी तरह साबुन और पानी से धोऊंगा/धोऊंगी। ● कोविड के लक्षण महसूस होने पर मैं तत्काल चिकित्सा सलाह लूंगा/लूंगी।
हम एक साथ मिलकर कोविड-19 के खिलाफ इस लड़ाई को जीतेंगे।
#Unite2FightCoronaWithUttarakhandPolice
सूत्र Doon police
Categorized in : उत्तराखंड