फिट इंडिया कैम्पेन 2020 के अंतर्गत डाॅ. खूबचंद बघेल शास. स्नात. महा. वि., भिलाई-3 की राष्ट्रीय सेवा योजना बालिका इकाई द्वारा महाविद्यालय की प्राचार्या डाॅ. अमृता कस्तूरे के निर्देशानुसार एवं कार्यक्रम अधिकारी डाॅ. अल्पना देशपांडे के मार्गदर्शन में सभी स्वयं सेवकों ने ‘वर्ल्ड हार्ट डे’ पर 5 दिवसीय स्वास्थ्य मिशन संपन्न किया गया

कार्यक्रम में डाॅ. संस्कृति सिंह एवं कुमारी श्रद्धा वर्मा द्वारा प्रतिदिन आॅनलाइन योगा कराया गया एवं समापन दिवस पर डाॅ. संस्कृति सिंह के द्वारा स्वास्थ्य का महत्व बताते हुए कार्यक्रम में योगा, व्यायाम, दौड़, मेडिटेशन, पौष्टिक आहार आदि भी शामिल किया गया

इसमें मुख्य रूप से दलनायक वर्षा पान्डेय, हर्षा वर्मा त्रिवेणी, सत्या, निधि झा, पूजा वर्मा, पूजा पूजा जोशी है, रत्ना चंद्राकर एवं अमृता बेहरा, दीप्ति नेताम आदि शामिल रहे

Categorized in : All News छत्तीसगढ़ देश