उत्तराखंड राजधानी देहरादून के मेन बाजार स्तिथ एक होटल में IPL ऑन लाइन सट्टे का बड़ा खुलासा हुआ है। बकायदा होटल लीज पर लेकर शातिर ये धंधा कर रहे थे। इस सूचना पर पुलिस उप महानिरीक्षक एसटी.एफ. रिधिम अग्रवाल द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक एसटीएफ के निर्देशन में पुलिस उपाधीक्षक एस.टी.एफ. अंकुश मिश्रा के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई।

उक्त टीम द्वारा उत्तराखण्ड में आई०पी०एल० में हो रहे ऑन लाईन सट्टा के सम्बन्ध में जानकारी संकलित की गई उक्त सम्बन्ध में कार्यवाही करते हुए रविवार को पुलिस अधीक्षक एस.टी.एफ. के नेतृत्तव में टीम द्वारा जनपद देहरादून के थाना कोतवाली क्षेत्रान्त्तगत पुलिस चौकी लक्ष्मण चौक के समीप स्थित होटल प्रेम रतन में दबिश दी गई तो होटल के कमरा नम्बर 201 से 04 व्यक्तियों (1) सरवदीप सिंह पुत्र परमजीत सिंह, निवासी इन्द्रप्रस्थ लेन न0 2 नजदीक अम्बीलावा गुरूद्वारा , थाना रायपुर देहरादून

(2) चिन्टू करनवाल उर्फ रिक्की पुत्र आनन्द प्रकाश निवासी अमन बिहार, बी- ब्लॉक, लेन नम्बर 6 सहस्त्रधारा रोड, देहरादून

(3) नीमकमल पुत्र धर्मवीर सिंह निवासी गली नम्बर 01, सुभाषनगर थाना सिविल लाईन मेरठ

(4) प्रिंस वर्मा पुत्र सत्य प्रकाश वर्मा निवासी जैन के फ्लैट 11 फ्लोर पथरीबाग चौक थाना पटेलनगर, देहरादून

इन सभी को ऑन लाईन सट्टा करते हुए पकड़ा गया तथा मौके पर एक रंगीन टीवी (एलजी) 32 इंच, 02 सेटअप बॉक्स. 03 मोबाईल फोन जिनका उपयोग ऑनलाइन सट्टा के लिए किया जा रहा था, तथा एक रजिस्टर जिसमें सट्टे का लाखों रूपये का हिसाब किताब लिखा गया था, बरामद किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछ-ताछ उनके द्वारा बताया गया कि इससे पूर्व भी वह कई बार ऑन लाईन किकेट सट्टा करते हुए पकड़े जा चुके हैं। इस बार हम लोगों ने पुलिस से बचने के लिए पहले से ही तैयारी कर रखी थी और हम लोगों ने मिल कर के 3 लाख रुपये प्रतिमाह की लीज में होटल ले रखा था, और इस बार कमराबदल-बदल कर सट्टा करा रहे थे।

गिरफ्तारी में शामिल टीम…

पुलिस उपाधीक्षक अंकुश मिश्रा, एसटीएफ

निरीक्षक संदीप नेगी,निरीक्षक आशुतोष राणा,हेड कान्सटेबल वेद भट्ट,कान्स महेंद्र नेगी,कान्स सुधीर केसला,कान्स बिजेन्द्र चौहान,कान्स लोकेन्द्र,कान्स चालक सुरेन्द्र

Categorized in : All News उत्तराखंड