नई दिल्ली, Audi Q2 बुकिंग शुरू जर्मनी की वाहन निर्माता कंपनी ऑडी इंडिया ने भारत में अपनी कॉम्पैक्ट SUV ऑडी Q2 की बुकिंग शुरू कर दी है। अगर आप इस कार को बुक करना चाहते हैं, तो ऑडी इंडिया की डीलरशिप या आधिकारिक वेबसाइट से बुक कर सकते हैं। बता दें, इस कार की बुकिंग राशि 2 लाख रुपये तय की गई है। वहीं कंपनी आगामी कुछ दिनों में इस कार को भारत में लॉन्च करने की योजना बना रही है। इस कार को अक्टूबर के अंत या नवंबर के शुरुआत में लॉन्च किया जाएगा। सबसे सस्ती और छोटी SUV होगी Q2

गौरतलब है कि Q8, A8L, RS7, RSQ8 के बाद Q2 जर्मन कार निर्माता की ओर से पांचवीं पेशकश होगी। कार निर्माता का कहना है कि “ऑडी Q2 को खासतौर पर दैनिक उपयोग और परफॉर्मेंस के लिए तैयार किया गया है। ऑडी Q2भारत में कंपनी की सबसे छोटी और सबसे सस्ती SUV होगी। फिलहाल कंपनी इस कॉम्पैक्ट SUV के प्री-फेसलिफ्ट वर्जन को पेश करेगी।

इस वर्ग में इंजन 2 वैरिएंट में ऑडी क्यू 2 में 2.0-लीटर पेट्रोल इंजन दिया जाएगा। जिसे 190bhp की पावर और 320Nm का टार्क जनरेट करने के लिए तैयार किया गया है। यह वो पावरट्रेन है जो फॉक्सवैगन टिगुआन अलास्पेस में भी ड्यूटी करती है। ऑडी की नई कॉम्पैक्ट एसयूवी की स्पीड की बात करें तो यह 6.5 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की स्पीड पकड़ने में सक्षम होगी। वहीं इसकी टॉप स्पीड 228 किमी प्रति घंटे की होगी। ट्रांसमिशन के लिए इस कार में क्वाट्रो ऑल-व्हील-ड्राइव सिस्टम के साथ 7-स्पीड ड्यूल-क्लच गियरबॉक्स दिया जाएगा।

Categorized in : दुनिया देश बिजनेस