अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज दुनियाँ की सबसे लंबी सुरंग “अटल टनल” का उद्घाटन कर देश को समर्पित कर दिया। इसके साथ ही आज विश्व की सबसे लंबी सुरंग ने नई गाथा लिख दी। इसमें सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किये गये हैं। यह सुरंग देश की रक्षा के नजरिये से बेहद ही महत्वपूर्ण है।इस अवसर पर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ,रक्षा विभाग के प्रमुख जनरल बिपिन रावत और सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे , हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित थे। सभी ने करतल ध्वनि से इसका स्वागत किया। गौरतलब है कि रोहतांग दर्रे के नीचे यह ऐतिहासिक सुरंग बनाने का निर्णय पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के कार्यकाल में तीन जून 2000 में लिया गया था। इसकी आधारशिला 26 मई 2002 को रखी गयी। इसका निर्माण 15 अक्टूबर 2017 को पूरा किया गया। प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेन्द्र मोदी ने 2014 में निर्माण स्थल का दौरा कर निमार्ण कार्य का जायजा लिया था। पिछले 24 दिसम्बर को पीएम मोदी की अध्यक्षता में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने वाजपेयी के इसमें योगदान के लिये इस सुरंग का नाम रोहतांग सुरंग के बजाय अटल सुरंग रखने को मंजूरी दी थी।
Categorized in : All News