संवाददाता अमर सिंह कश्यप

3 अक्टूबर 2020 को बिना परमिशन प्रशासन ने नहीं करने दी गोष्ठी पछवा दून बचाओ संघर्ष समिति में आक्रोश

कूड़ा घर हटाने के लिए किसी भी हद तक जाऊंगा आजाद अली

पछवा दून के लिए नासूर बन चुके शीशम बाड़ा कूड़ा निस्तारण केंद्र के उद्घाटन की पांचवी बरसी पर आज पछवा दून बचाओ संघर्ष समिति के द्वारा कूड़ा निस्तारण केंद्र शीशम बाड़ा के सामने कूड़ा निस्तारण केंद्र की लड़ाई में शहीद हुए इस्लाम की मौत को लेकर एक गोष्टी करने का निर्णय लिया गया था जिसे प्रशासन के द्वारा परमिशन नहीं होने का कारण बताकर गोष्टी नहीं करने दी जिस पर पछवा दून बचाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष आजाद अली का कहना है कि क्षेत्रीय विधायक सहदेव पुंडीर के द्वारा क्षेत्र की जनता के साथ छल किया गया है और वह कूड़ा निस्तारण केंद्र को आधार बनाकर दोबारा सत्ता में आए हैं लेकिन उनके द्वारा विधानसभा में इस कूड़ा घर को हटाने के लिए कोई भी पत्र नहीं लिखा गया ना ही प्रश्नकाल के दौरान इसकी मांग की जिससे जनता के सामने उनकी कलाई खुल चुकी है और रोजाना विधायक नए-नए शिगुफे बनाकर जनता को बरगलाने का काम कर रहे हैं क्षेत्र की जनता के सामने अब कूड़ा घर का पूरा सच आ चुका है इसके लिए आजाद अली नए सिरे से आंदोलन करने का मन बना रहे हैं कूड़ा निस्तारण केंद्र के सामने गोष्टी रखने की बात स्थानीय प्रशासन सतर्क हो गया था और प्रेम नगर सेलाकुई सहसपुर विकासनगर कालसी थानों की पुलिस को कूड़ा घर के सामने लगा दिया गया था लेकिन शांतिपूर्ण तरीके से रखी गई गोष्ठी को प्रशासन द्वारा नहीं करने दिया गया इसके बाद सेलाकुई थाने के थाना अध्यक्ष विपिन बहुगुणा से मिलकर आजाद अली के द्वारा आक्रोश व्यक्त किया गया और भविष्य में नई रणनीति के तहत आंदोलन करके कूड़ा घर को हटाने की बात कही इस मौके पर हाजी हुसैन अहमद सरफराज अली शिवप्रसाद देवली पूर्व ब्लाक प्रमुख सहसपुर राजेंद्र पुरोहित पूर्व प्रधान शमशाद अली गणेश टंडन सैयाद इकराम सोनू इकराम सलमानी मोनू तथा पूनम पवार रीता शर्मा शराफत अली मोहम्मद आबिद हाफिज कविता तथा समस्त ग्राम प्रधान आस पड़ोस के ग्रामीण गण सोशल डिस्टेंसिंग के साथ गोष्ठी में शामिल होने के लिए आए लेकिन प्रशासन के रोकने के कारण प्रदेश सरकार और क्षेत्रीय विधायक के खिलाफ नारे लगाए और वापस चले गए

Categorized in : उत्तराखंड