अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
रायपुर — डॉ० खूबचंद बघेल शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय भिलाई 03 की राष्ट्रीय सेवा योजना बालिका इकाई की कार्यक्रम अधिकारी एवं पीपल नीम तुलसी अभियान छत्तीसगढ़ प्रभारी डॉक्टर अल्पना देशपांडे ने 151 वी गांधी जयंती के अवसर पर एम आर कॉलोनी शिव पार्वती मंदिर के पास आरडीए गोडाऊन में स्थित शिव मंदिर के पास 02 दिव्यांग पौधे जो कटोरा तालाब से निकाल कर अपने प्रकृति चिकित्सालय में संरक्षण किये थे। उस बरगद एवं नीम को आज रोपित किया। गौरतलब है कि इनके मार्गदर्शन में सभी स्वयंसेवक पौधा रोपित कर समाज सेवा में उत्कृष्ट कार्य कर रही हैं। इसके अलावा गांधीजी की 150वी जयंती पूर्ण होने पर स्टैंप कलेक्टर सोसाइटी तिरुचिरापल्ली द्वारा ऑनलाइन प्रदर्शनी में भी डॉक्टर अल्पना देशपांडे, कुमारी अदिति देशपांडे, को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
Categorized in : छत्तीसगढ़