![]हर्ष प्रभा
बहुचर्चित समाज सेविका हर्ष प्रभा ने सरकार से हाथरस की मनीषा बाल्मीकि के हत्यारों को जल्द से जल्द फांसी की सजा देने की मांग की! गाजियाबाद उत्तर प्रदेश की रहने वाली बहुचर्चित समाज सेविका हर्ष प्रभा ने हाथरस की बेटी मनीषा बाल्मीकि के हत्यारों को जल्द से जल्द फांसी देने की मांग सरकार से की है! दिन भर न जाने कितनी बेटियों के साथ बलात्कार होता है !जिसमें कुछ केस सामने आते हैं और कुछ नहीं! ऐसे नहीं चलेगा इससे बलात्कारियों के हौसले बुलंद होते हैं! बलात्कारियों को सख्त से सख्त सजा जल्द से जल्द मिलनी चाहिए! ताकि समाज में ऐसी घिनौनी हरकत करने की कोई सोच भी ना सके!अगर दिमाग में ऐसा भी कुछ आए तो सो बार क्या हजार बार डर डर के ही मर जाए सजा के डर से! ये बलात्कारी इस धरती पर राक्षस के रूप में घूमते हैं! कि कहां किसी अबला बेटी नारी को अपना शिकार बनाए !इस धरती पर इन राक्षसों की जरा भी जरूरत नहीं है! यह बलात्कारी उस कचरे के समान है जिस कचरे को समय पर साफ नहीं किया गया तो वह बहुत बदबू और बीमारी समाज में फैलाता है! इसलिए कचरे को तुरंत के तुरंत समाज से साफ कर देना चाहिए! देश की महिलाएं पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर तब ही आगे बढ़ सकती हैं जब वह खुद को सुरक्षित महसूस करेंगी!
जहां हमें शांति से चुपचाप प्रदर्शन करने की जरूरत है वहां हम आग लगा देते हैं तोड़फोड़ मचा देते हैं !और जहां हमें आग लगाने की जरूरत है वहां हम मौन रहकर मोमबत्ती लेकर खड़े हो जाते हैं !
काट दो उन राक्षसों की जीभ जिन्होंने मनीषा को अपशब्द कहा!
फोड़ दो उन राक्षसों की आंखें जिन्होंने मनीषा को देखने की हिम्मत की!
काट दो उन राक्षसों के हाथों को जिन्होंने मनीषा को छुआ!
तोड़ दो उन राक्षसों के दोनों पैर जो चलकर मनीषा तक गए!
खींच लो राक्षसों के शरीर से उनकी जान जिन्होंने मनीषा को सताया!
पूरे देश की नारी पुकार रही हैं पूरे देश की बेटियों की आत्मा चिक्ककार रही है देश की बेटी मनीषा को न्याय दो!
मातृ मंडल सेवा भारती हरनंदी महानगर अध्यक्ष, ग्रीन इंडिया परिवार रिसर्च फाउंडेशन उत्तर प्रदेश अध्यक्ष हर्ष प्रभा
Categorized in : देश