अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

नई दिल्ली — देश के महामहिम राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का आज 75 वाँ जन्मिदन है।ये 25 जुलाई 2017 को देश के 14 वें राष्ट्रपति बने थे और आज वे 75 वर्ष के हो गये हैं। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महामहिम राष्ट्रपति को संदेश में कहा, ‘राष्ट्रपति जी को जन्मदिन की बधाई। उनकी समृद्ध अंतर्दृष्टि में और नीतिगत मामलों में विद्वता देश के लिये बहुत बड़ी संपत्ति है। वे कमजोरों की सेवा में अत्यंत दयालुता से जुटे रहते हैं। मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी आयु की कामना करता हूंँ।’

Categorized in : All News