संवाददाता अमर सिंह कश्यप

ब्लॉक सभागार सहसपुर में दिनांक 30 सितंबर 2020 को आयोजित किया गया आगनवाड़ी कार्यकर्त्री सम्मान समारोह

बाल विकास परियोजना सहसपुर के तत्वाधान में ब्लॉक सभागार सहसपुर में पोषण माह के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ियों तथा सहायकों को सम्मानित किया गया कार्यक्रम में परियोजना अधिकारी श्री दीपक थपलियाल तथा खंड विकास अधिकारी प्रशिक्षु आईएएस श्री अभिनव शाह तथा प्रभारी खंड विकास अधिकारी शकुंतला शाह और अन्य कर्मचारियों की उपस्थिति में ब्लॉक सभागार सहसपुर में आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को सम्मानित किया गया इस अवसर पर बोलते हुए आईएएस अभिनव शाह तथा दीपक थपलियाल ने बताया कि आंगनवाड़ी पोषण माह के दौरान आंगनवाड़ी केंद्रों पर भिन्न भिन्न प्रकार की गतिविधियां संचालित की गई जिसमें कुपोषित बच्चों को उचित पोषण तथा धात्री एवं मातृत्व के बारे में विस्तार से प्रत्येक सेंटर पर माता समितियों को बताया गया और इस कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने तथा अपना सहयोग देने वाली आंगनवाडी कार्यकत्रियों को सम्मानित कर उनका गौरव बढ़ाया गया इस अवसर पर बोलते हुए आईएएस अभिनव शाह ने कहा कि आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों भारी दबाव के बीच उत्कृष्ट कार्य कर रहे हैं ऐसे में उनका सम्मान किया जाना मेरे लिए गौरव की बात है उन्होंने कहा कि समय-समय पर आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों के सम्मान के लिए कार्यक्रमों का आयोजन होता रहना चाहिए उन्होंने बाल विकास परियोजना अधिकारी सहसपुर तथा अन्य कर्मचारियों को साधुवाद दिया और उन्हें बेहतर कार्य करने के लिए बधाई दी इस अवसर पर आंगनवाड़ी संगीता डंगवाल, श्रीमती लक्ष्मी खड़का, कुमारी मीनू, श्रीमती शालू, श्रीमती सुनीता जगूड़ी, सीमा, सरोज बाला, रेखा देवी, संजीदा बेगम, रीना देवी, चंद्रकला, कोमल, रणजीत कौर, मुस्कान, अनीता देवी, रीना देवी, सुनीता देवी, मनोरमा, बबीता पाल, हेमलता, नसीमा खातून, मनीषा, खड़का, अंजना पाल ,मंजू देवी, मुन्नी खातून ,मंजू , सीमा गुसाईं आदि आंगनबाड़ी कार्यकत्रीयो को प्रशस्ति पत्र तथा पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया इस अवसर पर समस्त परियोजना क्षेत्र की आंगनवाड़ी कार्यकत्रिया उपस्थित रही

Categorized in : उत्तराखंड